– राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
आगामी 10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रांगण में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर की सफलता के मद्देनजर प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के दिशा निर्देश पर अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव अपने प्रकोष्ठ मे जिला अधिवक्ता संघ, जिला बार एसोसिएशन, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल के पदाधिकारियों सहित जिला अभियोजन पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में सबो से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निष्पादित कराने की दिशा में सार्थक पहल करने की बात कही गईं।
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक में कई पहलुओं पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तपन कुमार बनर्जी, महासचिव छंगूरी मंडल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पांडेय, महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल चीफ विनय ठाकुर, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल डिप्टी चीफ एस एल ठाकुर, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल के सहायक सोनी कुमारी व अरुणेश गौरव, जिला अभियोजन पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) अररिया अन्तर्गत एक माह का इंटर्नशिप कर रही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक की छात्रा सुश्री मोनार्वी श्रीवास्तव ने भी न्यायोचित सार्थक पहल देने की बात कही। छात्रा सुश्री मोनार्वी श्रीवास्तव ने कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में आने वाले न्यायार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित रहूँगी।
डीएलएसए सेक्रेटरी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मे चिन्हित वादों मे निर्गत नोटिस का लिस्ट 03 मई तक प्राप्त हो जाएंगे।






















