- 4 शिक्षक अस्पताल में इलाज रत
- पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का करना पड़ा सामना;पुलिस ने चटकाई लाठी
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय से विद्यापतिनगर मार्ग के मधेपुर दुर्गा मंदिर के समीप सोमवार को अहले सुबह 6 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पर सवार 2 शिक्षकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वंही ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया।सभी जख्मी को अगल बगल के ग्रामीणों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। वंही घटना स्थल पर लोगों को दौड़ते देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना स्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि
ऑटो पर सवार 5 शिक्षक-शिक्षिकाएं दलसिंहसराय की ओर अपने विद्यालय आ रहे थे कि उक्त घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो पर सवार 2 शिक्षकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक शिक्षिका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब टोल निवासी रंजीत ठाकुर की पत्नी कामनी देवी उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई। वह उजियारपुर प्रखंड के महिसारी यादव टोल स्थित मिडिल स्कूल में पढ़ाती थी।
वंही मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिनगामा निवासी राम प्रसाद राय के पुत्र अमरेंद्र प्रसाद राय उम्र 58 वर्ष जो उजियारपुर प्रखंड के चाँदचौर मिडिल स्कूल में पढ़ाते थे।
वंही घायलों में मदुदबाद निवासी ऑटो चालक विजय कुमार राय,
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी चंदन चौधरी की पत्नी जुही कुमारी उम्र 40 वर्ष, सरायरंजन प्रखंड के माधोडीह मध्य विद्यालय की शिक्षिका है एवं मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याण पुर बस्ती निवासी प्रिंस कुमार झा की पत्नी कुमारी रत्ना प्रिया उम्र 33 वर्ष, जो दलसिंहसराय प्रखंड के अजनौल मिडिल स्कूल की शिक्षिका बतलाया गया है।उक्त दोनों शिक्षिका दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।
वंही मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदबाद निवासी राजीव कुमार यादव की पत्नी सुनैना देवी उम्र 46 वर्ष
मध्य विद्यालय किसान बाजिदपुर की शिक्षिका शामिल है।
बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
बताया जाता है कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षकों को 6.30 बजे अपने मोबाइल से हाजरी बनाना होता है।घटना स्थल पर लोगों ने बताया कि शिक्षा विभाग के कठोर आदेश को लेकर भी शिक्षकों में आपा-धापी बनी रहती है।जिससे आये दिन शिक्षक अक्सर सड़क हादसे का शिकार होते रहते हैं।
इस दौरान घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे थे कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने लगे।जिससे पुलिस को आक्रोशितों का सामना करते हुए हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।साथ ही अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई।




















