-सेंदुआरी पंचायत की फाइलेरिया मरीजों को दिया गया एमएमडीपी किट
-12 दिनों की दवा भी दी गयी
वैशाली। 28 अप्रैल
जिले के सेंदुआरी एचडब्ल्यूसी में रोगी हितधारक मंच के सात फाइलेरिया रोगियों को सोमवार को एमएमडीपी (रुग्नता एवं विकलांगता प्रबंधन) किट प्रदान किया गया। फाइलेरिया किट प्रदान करने के साथ ही सभी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर 12 दिनों की फाइलेरिया रोधी दवाएं भी दी गयी। एमएमडीपी किट पाने वाले रोगी हितधारक मंच के फाइलेरिया मरीज मनोज पटेल ने बताया कि उन्हें 20 साल से फाइलेरिया बीमारी है। यह बीमारी पहले उन्हें दाहिने पैर में हुआ। बहुत इलाज करवाने पर भी ठीक नहीं हुआ। हाल में ही रोगी हितधारक मंच से जुड़ा तो एमएमडीपी किट से रोग प्रबंधन के बारे में पता चला। हमें एमएमडीपी किट के इस्तेमाल का प्रशिक्षण पहले ही मिल चुका है। इसके इस्तेमाल व कुछ विशेष व्यायाम से सूजन को घटाया जा सकता है।
एमएमडीपी किट के साथ मिला विशेष प्रकार का चप्पल:
एमएमडीपी किट वितरण के मौके पर हाजीपुर सदर के बीएचएम आशीष कुमार ने बताया कि फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए विभाग सदा तत्पर है। फाइलेरिया मरीज के लिए सदर पीएचसी में हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हैं। इस बार एमएमडीपी किट के साथ फाइलेरिया मरीजों को एक विशेष प्रकार की चप्पल दी गयी है। जिसका इस्तेमाल कोई भी फाइलेरिया मरीज कर सकता है। मौके पर बीसीएम अर्चना कुमारी, बीईओ जुबैर आलम एवं सहयोगी संस्था से नीतू कुमारी और अमन आनंद मौजूद थे।




















