– बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक व इंडियन बैंक के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नही हुए, सेक्रेटरी ने काफी नाराजगी व्यक्त की
नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
आगामी 10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय अररिया के प्रांगण में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निष्पादित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैंक पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुआ.
यह बैठक प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गूँजन पांडेय के दिशा निर्देश पर अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ मे किया गया.
इस बैठक में अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित बैंक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये.
साथ ही अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिश निर्गत करने के संबंध में सभी बैंक पदाधिकारियों को निदेर्शित किया गया.
बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, को-ऑपरेटिव बैंक, यूको बैंक गैयारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आदि बैंक के पदाधिकारी मौजूद दिखे।
जबकि बैठक की सुचना मिलने के बाद भी बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक व इंडियन बैंक के पदाधिकारी बैठक में नदारद दिखे, इस बात से अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने नाराजगी व्यक्त की है।






















