अभिमन्यु मिश्रा,जिला प्रभारी सुपौल
छातापुर प्रखंड में युवाओं ने पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में मुख्य सड़क पर कैंडल जलाकर विरोध मार्च निकाला। छातापुर आवाम के बैनर तले निकाले गए इस विरोध मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और देश से आतंकियों को खदेड़ने को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। मौके पर युवाओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस प्रकार निहत्थे देशवासियों पर गोलीबारी कर मौत के घाट उतारा कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है। विभिन्न प्रांतों के 28 लोगों की असामयिक मृत्यु शहादत के बराबर है इसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है। आक्रोशपूर्ण लहजे में कहा कि किसी सुहागन की मांग उजड़ी तो किसी ने अपना लाल खोया है।
इस घटना की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए और घटना में संलिप्त आतंकी सहित साजिशकर्ताओं को जहन्नुम में भेजा जाना चाहिए। विरोध मार्च में शामिल युवा नरेश बहरखेर ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई घटना से पूरा देश मर्माहत है। कहा कि सरकार किसी की भी हो परंतु देशहित की जब बात आएगी तो संपूर्ण देशवासी एकजुट रहेंगे। आक्रोश व्यक्त करते कहा कि जो भी इस आतंकी गतिविधि में शामिल है उसके खात्मे की जरूरत है। सुभाष कुमार यादव ने कहा कि 28 पर्यटकों की मौत का बदला 28 हजार आतंकी को मौत के घाट उतारकर लिया जाना चाहिए। पन्ना धनराज ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे लोगों की निर्मम हत्या मर्माहत करने वाली है। मेरी सरकार से मांग है कि आतंकी चाहे दुनियां के किसी कोने में हो उसका खात्मा कर देश को सुरक्षित किया जाय। अभिमन्यु मिश्रा के नेतृत्व में निकले इस विरोध सह कैंडल मार्च में सुभाष कुमार यादव, पन्ना धनराज, अखिलेश यादव, जयकृष्ण कुमार सिंह, शशांक भगत, नरेश बहरखेर, संजय कुमार, राजकुमार दास, गुंजन वर्मा, मुकेश यादव, रविंद्र कुमार मंडल, मनोज शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, बबलू शर्मा आदि शामिल थे।






















