संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के स्थित एक फर्निचर दुकान में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने दो किलो गांजा और एक स्कूटी जब्त की, साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान रउफ पिता वाहिद अली सा सिमरिया और सब्बीर पिता सादिर अली सा कुमहिया के रूप में हुई है। जब्त की गई स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 38यू- 5566 है।पुअनि बिजेंद्र कुमार शर्मा की शिकायत पर दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों गांजा तस्करों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि दोनों तस्करों के पास से जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों तस्कर गांजा कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।इस छापेमारी के दौरान पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना की है और आगे भी ऐसे अभियान चलाने का निर्देश दिया है






















