• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज, बिहार – आपदा प्रबंधन प्रक्रिया का किया गया प्रदर्शन

किशनगंज, बिहार – आपदा प्रबंधन प्रक्रिया का किया गया प्रदर्शन

April 19, 2025
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

July 7, 2026
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

July 7, 2026
कादीपुर,उत्तर प्रदेश* :जो कंपनियां स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाती हैं, गुणत्ता का अनुपालन प्रबंधकगण कड़ाई से करते हैं,उन सभी कंपनियों के प्रोडक्टों में मोदीकेयर का प्रोडक्ट सस्ता है: परिचर्चा

बाल विवाह की उन्मूलन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

बाल विवाह की उन्मूलन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
भवन निर्माण कामगार संघ एवं बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक

भवन निर्माण कामगार संघ एवं बीड़ी मजदूर यूनियन की बैठक

July 7, 2026
पूर्व एडीजे स्व सूर्य नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व एडीजे स्व सूर्य नारायण मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

July 7, 2026
अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

अररिया – कौम वतन से बनती है मजहब से नहीं ,,मौलाना असजद मदनी

July 6, 2026
अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

अररिया – मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अररिया पुलिस की विशेष सुरक्षा ब्रीफिंग

July 6, 2026
जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जोकीहाट – बांस की झाड़ी में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

July 6, 2026
जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

जोकीहाट – पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित करने व रुपये मांगने का आरोप, आवेदन देकर जांच की मांग

July 6, 2026
जोकीहाट – सीमेंट बालू लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पोखड़ में पलटी।

जोकीहाट – सीमेंट बालू लदा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पोखड़ में पलटी।

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज, बिहार – आपदा प्रबंधन प्रक्रिया का किया गया प्रदर्शन

by Office Araria
April 19, 2025
0
किशनगंज, बिहार – आपदा प्रबंधन प्रक्रिया का किया गया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 85

= आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया का किया गया प्रदर्शन
= क्षमता परखना था उद्देश्य,अग्नि सेवा सप्ताह पर मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 16अप्रैल।

निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह (Fire Service Week) का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में किशनगंज जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह – 2025 के अवसर पर समाहरणालय परिसर में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विशाल राज ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, आपदा प्रबंधन के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का प्रदर्शन करना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने की क्षमता को परखना था।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा निम्नलिखित आपातकालीन स्थितियों से संबंधित गतिविधियों का यथार्थपरक प्रदर्शन किया गया:

1. ऊपरी मंजिल पर फंसे व्यक्ति को बचाने की मॉक ड्रिल – एक व्यक्ति को ऊपरी मंजिल से रस्सी एवं सीढ़ी की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

2. घर में गैस से लगी आग को नियंत्रित करने की मॉक ड्रिल – आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पानी से भींगे कपड़े, अग्निशमन यंत्रों एवं अन्य सामग्रियों की सहायता से आग को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया गया।

3. धुएं से बेहोश व्यक्ति को बचाने की मॉक ड्रिल – एक घर में आग लगने के बाद, वहां फंसे और धुएं से बेहोश हुए व्यक्ति को सुरक्षात्मक उपकरणों के प्रयोग से बाहर निकालने की प्रक्रिया को दर्शाया गया।

4. बेहोश व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया – बचाए गए व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।

इन सभी मॉक ड्रिल का संचालन पूर्ण रूप से व्यावसायिक दक्षता एवं अनुशासन के साथ किया गया, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वास्तविक आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, जिला अग्निशमन पदाधिकारी हर्षवर्धन, समाहरणालय के अन्य वरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने मॉक ड्रिल को ध्यानपूर्वक देखा और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आमजन को जीवन रक्षा की मूलभूत जानकारी भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को आपातकालीन परिस्थितियों में संयम और सूझबूझ से काम लेना चाहिए तथा आग लगने की स्थिति में बिना विलंब के अग्निशमन विभाग को सूचित करना चाहिए।

अंत में, जिला प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया गया कि “सतर्कता ही सुरक्षा है” – प्रत्येक नागरिक को अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए तथा अग्निशमन उपकरणों का सही ढंग से उपयोग करना सीखना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
[16/4, 6:24 pm] +91 70040 72243: समाहरणालय, किशनगंज
(सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय)

****
प्रेस विज्ञप्ति 211, दिनांक 16.04.2025

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर “फिट इंडिया मिनी मैराथन” एवं मॉक ड्रिल जागरूकता अभियान का आयोजन

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को जिले में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनमानस में अग्नि सुरक्षा के प्रति सजगता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

इस क्रम में शहीद असफाक उल्ला खां स्टेडियम, किशनगंज में “फिट इंडिया मिनी मैराथन” का आयोजन किया गया। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों, स्कूली छात्रों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया।

इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों अंतर्गत मॉक ड्रिल एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। आमजन को यह बताया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे तुरंत और सुरक्षित प्रतिक्रिया दी जाए तथा प्राथमिक सुरक्षा उपाय क्या अपनाए जाएं।

किशनगंज, बिहार -14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह- जिला पदाधिकारी

मुख्य स्थान जहाँ मॉक ड्रिल एवं पंपलेट वितरण किया गया:

कोचाधामन थाना क्षेत्र:

1. मेसर्स अमर इण्डिन ग्रामीण, पंचायत बलिया, वार्ड संख्या 8

2. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पंचायत बलिया, वार्ड संख्या 7

3. ग्राम चरघरिया, पंचायत बलिया, वार्ड संख्या 5

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र:

1. ग्राम फौदार बस्ती, वार्ड संख्या 4, नगर पंचायत ठाकुरगंज

2. भीम बालिश चौक, वार्ड संख्या 2, नगर पंचायत ठाकुरगंज

3. भीम बालिश, वार्ड संख्या 3, नगर पंचायत ठाकुरगंज

फतेहपुर थाना क्षेत्र (अनुमंडल अग्निशमालय किशनगंज अंतर्गत):

1. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हाटगांव पंचायत, वार्ड संख्या 2

2. ग्राम दही भात, हाटगांव पंचायत, वार्ड संख्या 2

3. ग्राम बड़ी टोला, झुनकी मुशायरा पंचायत, वार्ड संख्या 8

इन सभी स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आगजनी की स्थिति में आवश्यक सावधानियों, सुरक्षित निकासी मार्गों, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन संपर्क सूत्रों की जानकारी दी गई। साथ ही, पंपलेट वितरित कर सरल भाषा में अग्नि सुरक्षा के उपायों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई गई।

जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय है, बल्कि यह संपूर्ण जिले में एक सुरक्षित वातावरण के निर्माण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

by Office Araria
July 7, 2026
0

मुजफ्फरपुर। जिले को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य...

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

by Office Araria
July 7, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय,परिसर में सोमवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

July 7, 2026
वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 

July 7, 2026
शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

July 7, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाएं, प्रत्येक संदिग्ध मरीज की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
  • वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित 
  • शिकायतों के त्वरित समाधान में मिलेगी मदद, डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा
  • कादीपुर,उत्तर प्रदेश* :जो कंपनियां स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट बनाती हैं, गुणत्ता का अनुपालन प्रबंधकगण कड़ाई से करते हैं,उन सभी कंपनियों के प्रोडक्टों में मोदीकेयर का प्रोडक्ट सस्ता है: परिचर्चा
  • बाल विवाह की उन्मूलन पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In