• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, चीफ जस्टिस सूप्रिम कोर्ट डीवाई चंद्रचूड़ ने लिया संज्ञान, लोकतंत्र की हत्या हुई है: टिप्पणी

चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, चीफ जस्टिस सूप्रिम कोर्ट डीवाई चंद्रचूड़ ने लिया संज्ञान, लोकतंत्र की हत्या हुई है: टिप्पणी

February 6, 2024
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

May 1, 2026
बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

May 1, 2026
टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 1, 2026
बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

May 1, 2026
एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

May 1, 2026
सहरसा में बिहार का पहला ‘शंकर आई हॉस्पिटल’ शुरू, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा अत्याधुनिक नेत्र इलाज

सहरसा में बिहार का पहला ‘शंकर आई हॉस्पिटल’ शुरू, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा अत्याधुनिक नेत्र इलाज

May 1, 2026
सहरसा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, बंगाल चुनाव पर ममता सरकार पर साधा निशाना

सहरसा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कार्यकर्ताओं से मुलाकात, बंगाल चुनाव पर ममता सरकार पर साधा निशाना

May 1, 2026
मकई के खेत में महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

मकई के खेत में महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

May 1, 2026
अररिया – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण, 25 शिक्षक अनाधिकृत रूप से पाए अनुपस्थित, होगी कार्रवाई

अररिया – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण, 25 शिक्षक अनाधिकृत रूप से पाए अनुपस्थित, होगी कार्रवाई

May 1, 2026
अररिया – जिलाधिकारी की पहल पर असहाय पीड़िता को मिला तमिलनाडु से जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र

अररिया – जिलाधिकारी की पहल पर असहाय पीड़िता को मिला तमिलनाडु से जारी मृत्यु प्रमाण-पत्र

May 1, 2026
सौतन ने रची हत्या की साजिश, अररिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सौतन ने रची हत्या की साजिश, अररिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

May 1, 2026
बिजली विभाग को 1.38 लाख से अधिक की क्षति, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

बिजली विभाग को 1.38 लाख से अधिक की क्षति, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, चीफ जस्टिस सूप्रिम कोर्ट डीवाई चंद्रचूड़ ने लिया संज्ञान, लोकतंत्र की हत्या हुई है: टिप्पणी

by Office Araria
February 6, 2024
0
चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित, चीफ जस्टिस सूप्रिम कोर्ट डीवाई चंद्रचूड़ ने लिया संज्ञान, लोकतंत्र की हत्या हुई है: टिप्पणी
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 169

दुर्केश सिंह, नजरिया न्यूज ब्यूरो संपादकीय प्रभारी।
30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अदालत का रुख़ किया था।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का आरोप है कि इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी ने धांधली की और संख्या बल ना होने के बावजूद भी बीजेपी की जीत का एलान किया।

यह तथ्य है कि संख्या बल आप और कांग्रेस के पक्ष में था लेकिन उनके आठ वोट अमान्य करार दिए गए थे. अमान्य करार दिए जाने को ही आप और कांग्रेस ने धांधली बताया है।राहुल गांधी, एक्स राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पहले पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का रुख़ किया था, जहाँ से राहत ना मिलने पर वो सुप्रीम कोर्ट पहुँचे थे।
सोमवार 05फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सख़्त टिप्पणी की है।
चीफ़ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड ने कहा:
यह लोकतंत्र का मज़ाक है। जो हुआ, हम उससे हैरान हैं। हम लोकतंत्र की इस तरह से हत्या नहीं होने दे सकते।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव करवाने वाले पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह को भी कड़ी फटकार लगाई।
*सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश वाद में तथ्य:*
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव में धांधली मामले में चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम को भी नोटिस जारी किया है।

चुनाव के दिन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान के जो वीडियो सामने आए थे, उनमें देखा जा सकता है कि पीठासीन अधिकारी मतपत्रों पर हस्ताक्षर करते या कुछ लिखते हुए दिख रहे हैं।

विपक्षी दलों का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने ही मतपत्रों पर निशान बनाए, जिन्हें बाद में आमान्य क़रार दिया गया।

इन मतपत्रों को आमान्य क़रार दिए जाने की वजह के बारे में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ नहीं बताया गया था।

*वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा:*
वीडियो रिकॉर्डिंग्स और मतपत्रों को सरंक्षित रखा जाए।

डीवाई चंद्रचूड़ ने वीडियो देखने के बाद पीठासीन अधिकारी के बारे में कहा, ”ये साफ़ है कि मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ हुई है। क्या इस तरह से चुनाव करवाए जाते हैं? इस आदमी पर मुक़दमा चलना चाहिए। ये कैमरे की ओर क्यों देख रहे हैं और फिर किसी भगोड़े की तरह भाग क्यों रहे हैं?

प्रियंका गांधी, एक्स प्रभारी कांग्रेस पार्टी, उतर प्रदेश।

चंद्रचूड़ ने कहा, ”पीठासीन अधिकारी मतपत्र में बदलाव करते दिखे हैं। क्या ये एक रिटर्निंग ऑफिसर का बर्ताव होना चाहिए? वो कैमरे की ओर देखते हैं और मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जिस मतपत्र के नीचे क्रॉस का निशान बना हुआ है, उसे ये ट्रे में रख देते हैं। जिस मतपत्र के ऊपर क्रॉस बना हुआ है, उसे ये बिगाड़ देते हैं और फिर कैमरे की ओर देखते हैं।इनसे बताइए कि सुप्रीम कोर्ट इन्हें देख रहा है। हम लोकतंत्र की ऐसे हत्या नहीं होने देंगे। देश में स्थिरता लाने की सबसे अहम शक्ति चुनाव प्रक्रिया की शुचिता है।

इस मामले की सुनवाई कर रही बेंच में चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस जेबी पर्दीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा हैं।

सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की ओर से दाखिल की गई है।

*हाईकोर्ट ने नहीं दी थी राहत* :
सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी से 19 फ़रवरी की सुनवाई में पेश होकर अपने बर्ताव के बारे में बताने के लिए कहा है।

पीठासीन अधिकारी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सोलिस्टर जनरल तुषार मेहता पेश हुए हैं।

कोर्ट ने सात फरवरी को चंडीगढ़ नगर निगम की होने वाली बैठक पर भी रोक लगाई है।इस दिन बजट भी पेश किया जाना है।

30 जनवरी को जब चुनाव नतीजे आए तो आप और कांग्रेस ने हाईकोर्ट का रुख़ किया था।

मगर हाईकोर्ट ने राहत देने से इंकार किया था।हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन समेत संबंधित अधिकारियों से तीन हफ़्ते में जवाब दाखिल करने को कहा था।

हाईकोर्ट ने आप और कांग्रेस के फिर से चुनाव करवाने की मांग को भी ख़ारिज कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज़ों और वीडियो को हाईकोर्ट में जमा करवाने के लिए कहा है।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक़, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली नज़र में ये लगता है कि चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए एक अंतरिम आदेश दिया जाना था, जिसे देने में हाई कोर्ट विफल रहा है।

फोटो परिचय :  पत्रकार दीपक शर्मा और अशोक वानखेड़े टाइगर

*पत्रकार दीपक शर्मा की समीक्षा:*
दोस्तों? क्या मोदी जी के राज में चुनाव प्रक्रिया में बेईमानी हो रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खुलेआम बेईमानी हुई।यह जो बेइमानी है, डबल इंजन की सरकार की नाक के नीचे हुई है। चंडीगढ़ में आईएएस आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति केंद्र सरकार करती है। चंडीगढ़ यूनियन टएरआटएरई है। यहां का मालिक मुख्तार दिल्ली दरबार है। गृह मंत्रालय है। राहुल गांधी और केजरीवाल को हरा ही देना है, भले ही उनके पास बहुमत हो।
क्या यह चुनाव 2024के चुनाव का ट्रेलर है। क्या जबरदस्ती हराने का खेल किया जा सकता है।डबल इंजन की सरकार वाले इलाके में विपक्ष के उम्मीदवार को सतर्क रहना पड़ेगा। हाई कोर्ट ने स्टे क्यों नहीं दिया? सूप्रिम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जमीर खुलेआम धांधली देखकर जाग गया है…!

*वोट का असली खेल क्याफाइनल में होगा?:* इस सवाल पर पत्रकार अशोक वानखेडे की टिप्पणी:* दो सौ सीट लोकसभा में आने के बाद भी प्रधानमंत्री लोकसभा में शपथ लेंगे!हाउस को दो-चार साल फेस ही नहीं करेंगे तो क्या कर लोगे! यहां भाजपा का बहुत बड़ा षड्यंत्र था, वह आपको हम बताएंगे। आम आदमी पार्टी को मतदान के लिए भी हाईकोर्ट जाना पड़ा था। मतदान के दिन पीठासीन पदाधिकारी के पीठ में दर्द है जाता है।

*सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर राजनीतिक बयानबाज़ी:*

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बीजेपी को निशाने पर लिया।

प्रियंका गांधी ने लिखा, “यह टिप्पणी दिखाती है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई। बीजेपी जनता की आवाज़ दबाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है। यह अब देश की जनता के सामने है। जनता ही इसका उचित जवाब देगी।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ी थीं। इसके तहत मेयर पद पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और डिप्टी मेयर के दो पदों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में थे।

चुनाव से पहले ही ये दोनों दल इसे इंडिया गठबंधन का पहला चुनावी मुक़ाबला बता रहे थे।

चुनाव नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।

राहुल गांधी ने 30 जनवरी को ट्वीट किया था:
जो बीजेपी मेयर चुनाव में पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र की हत्या कर सकती है, वो दिल्ली की सत्ता में बने रहने के लिए क्या करेगी यह कल्पना से परे है। वर्षों पहले आज ही के दिन गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी और आज ही गोडसेवादियों ने उनके आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों की बलि चढ़ा दी।

*बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर पार्टी को बधाई देते हुए लिखा था:*
बीजेपी की चंडीगढ़ यूनिट को मेयरल चुनाव जीतने के लिए बधाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ में रिकॉर्ड विकास हुआ है। इंडिया गठबंधन ने अपनी लड़ाई लड़ी और फिर भी बीजेपी से हार गई।ये दिखाता है कि उनकी अंकगणित और कैमेस्ट्री काम नहीं कर रही है।

Share this on WhatsApp
Share201Tweet126Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

लखनऊ -नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री के हृदय से बह रहे थे निर्मल पवित्र उद्गार के झरने*

लखनऊ -नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री के हृदय से बह रहे थे निर्मल पवित्र उद्गार के झरने*

by Office Araria
March 31, 2026
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने हर भर्ती बोर्ड और आयोग से इस बारे में बहुत स्पष्टता के साथ...

उत्तर प्रदेश-जनसेवा ही संकल्प: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश-जनसेवा ही संकल्प: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Office Araria
December 16, 2025
0

 अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, लखनऊ, 16दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 15दिसंबर को जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

May 1, 2026
बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

May 1, 2026
टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 1, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा
  • बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।
  • टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली
  • एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!