नजरिया न्यूज़ धमदाहा/ पुर्णिया । मध्य विद्यालय अमारी के पूर्व प्रधानाध्यापक नंदकिशोर यादव को सेवानिवृत्ति पर भाविनी विदाई दी गई। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रधान नंदकिशोर यादव एवं उनकी पत्नी को शॉल, वस्त्र, छाता एंव जूता देकर ससम्मान विदाई दी गई है। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिश्रीलाल यादव, बिशनपुर पंचायत के मुखिया पति अमर कुमार मंडल, सेवानिवृत्ति शिक्षक नित्यानंद आदि की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित की गई। मौके पर बीईओ एवं अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तो लोगों ने कहा कि अल्प समय में श्री यादव ने प्रेरणादायक काम किया है जिसे विद्यालय के दूसरे शिक्षक सीख लेकर विद्यालय एवं छात्रों के हित में अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं।
पूर्णिया/पटना – राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चित्रकार ध्रुव कुमार सम्मानित, पुरस्कार व प्रमाणपत्र से नवाजे गए
नजरिया न्यूज़, पूर्णिया/पटना। राजधानी पटना स्थित ललित कला अकादमी में आदया आर्ट एंड फिल्म द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी-2026 (3 से 7 अगस्त)...













