नजरिया न्यूज। भरगामा।
बिहार शिक्षक एकता मंच के आह्वान पर सोमवार को भरगामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के प्रांगण में सक्षमता परीक्षा से सम्बंधित गठित विभागीय कमिटी के रिपोर्ट की प्रति का दहन किया जाना है। प्रखण्ड के सभी शिक्षक,शिक्षिका 05 बजे भरगामा प्रखण्ड मुख्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित होकर प्रति का दहन कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार ललन ने कहा हमारी एकजुटता हीं आंदोलन को सफल करेगी। व्हाट्सअप की दुनिया से बाहर निकलें। अब आम शिक्षकों को एकजुटता दिखाने की बारी है इसी में हमारी भलाई भी है। उन्हौने कहा इस तालिबानी फरमान के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जो निम्नांकित है:-
सक्षमता परीक्षा का बिहार के सभी शिक्षक आवेदन नहीं कर परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
05.02.2024 को जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय पर सक्षमता परीक्षा हेतु गठित समिति के आदेश के प्रति को जलाकर विरोध प्रकट करेंगे।
06 फरवरी 2024 को सूबे के सभी जिला मुख्यालय में सभी संघो की संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी।
10 फरवरी 2024 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रकट करेंगे।
11 फरवरी 2024 को बिहार शिक्षक एकता मंच की समीक्षात्मक बैठक आयोजित होगी।
13 फरवरी 2024 को बजटीय सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का अनिश्चित कालीन घेराव किया जाएगा।
रिपोर्ट दहन कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार ललन, प्रखंड सचिव सुरेश कुमार यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष एसएम सलाउद्दीन, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन, जिला संयुक्त सचिव फिरोज आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, प्रखंड मीडिया प्रभारी गणेश शंकर तिवारी, रौशन कुमार रंजन, देव निरंजन चौधरी संयुक्त सचिव, मनोज कुमार परदेशी जिला प्रतिनिधि, शिव शंकर सुमन कार्यालय सचिव, प्रभाष चंद्र सोरेन, राजेश कुमार जिला प्रवक्ता एवं अर्जुन कुमार यादव उपाध्यक्ष शामिल हुए।























