नजरिया न्यूज। भरगामा।
भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर भरगामा प्रखंड मुख्यालय में भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओ ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रानंद झा चाणक्य ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढने के साथ ही आडवाणी द्वारा देश के लिए कराए गए कार्यक्रम को सार्वजनिक पहचान मिलेगी। मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श हैं और वे राजनीति के पुरोधा हैं। आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।
जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा आडवाणी जी के त्याग व कर्तव्यनिष्ठा को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हौने ही गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाला था। जिस कारण भाजपा शुन्य से आज शिखर तक का फासला तय किया है। आडवाणी का देश सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
जिला मिडिया प्रभारी सीतांशु शेखर पिंटू ने बताया आडवाणी जी को भारत रत्न देना कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद देता हूं।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता भागवत दास, लड्डू यादव, भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र,वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता,शशिकांत राय, रघुनंदन साह, विरेन्द्र मंडल सिमरवनी,
राकेश रंजन परिहार, नारायण मेहता, संजय मेहता, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह,अरुण सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे और सभी ने खुशी का इजहार किया।























