नजरिया न्यूज। भरगामा।
क्षेत्रीय प्रभारी किसान मोर्चा भाजपा बिहार सह भूमि विकास बैंक बिहार झारखंड के निदेशक इंजीनियर बबलू यादव किसान मोर्चा के बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे। बैठक के बाद इंजीनियर बबलू यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंहा को गुलदस्ता देकर बधाई दिया। श्री यादव ने किसान मोर्चा के बैठक में सभा को संबोधित करते हुए नरपतगंज की समस्याओं से सभी को अवगत कराया एवं आगामी आसन्न चुनाव में अपनी सक्रियता को लेकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
दूरभाष पर क्षेत्रीय प्रभारी किसान मोर्चा भाजपा बिहार सह भूमि विकास बैंक के निदेशक इंजीनियर बबलू यादव ने पत्रकारों को बताया नरपतगंज की हर छोटी बड़ी समस्याओं से बैठक में सभी को अवगत कराया हूं वहीं भाजपा के एक कर्मठ सिपाही होने के नाते आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हर पल मदद करूंगा। पार्टी की जीत हमारी जीत है।























