नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज मुख्यालय स्थित गोकुल स्वीट कॉर्नर के समीप से एक बाईक की चोरी हो गई है।जिस बाबत पीड़ित पूर्णिया जिला के चंपा नगर निवासी महेश प्रसाद गुप्ता पिता बद्री प्रसाद गुप्ता ने रानीगंज थाना में शिकायत आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही की माँग किया है। आवेदन में बताया गया है कि गुरुवार की संध्या ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 38 ए डी 6059 जो दीपक कुमार मेहता के नाम से है।बाईक लगाकर मिठाई लेने गए।मिठाई लेकर जब वापस आए तो बाइक गायब था।काफी खोजबीन किया लेकिन बाईक का कुछ भी पता नहीं चला।उन्होंने आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।
कुर्साकांटा – भोड़हा में पांच देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ श्री श्री 108 मां लक्ष्मी मंदिर परिसर नजरिया न्यूज़ | कुर्साकांटा, अररिया। दीपक राज। अररिया...










