नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड के श्री दरबारी राय उच्च विद्यालय महथावा के प्रांगण में आडवाणी मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया व भरगामा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता की संयुक्त अध्यक्षता में ”गांव चलो अभियान” के निमित्त बैठक आहूत की गई है। जिसमे नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, प्रखंड के मंडल पदाधिकारी,संयोजक ,सह संयोजक व कार्यकर्ता शामिल हुए।
गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए अब भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान चलाएगी। अब तक भाजपा ने जितने अभियान चलाए वे बूथ सशक्तीकरण या ‘बूथ चलो’ के नाम से थे लेकिन पहली बार भाजपा ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक भेजना चाहती है। अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गांव में 24 घंटे समय बिताएंगे। पूरे प्रखंड के गांवों और बूथों पर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे।
बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार, संतोष सुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह जिला उपाध्यक्ष सुधीर भगत, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता भागवत दास, लड्डू यादव, भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र,वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता,शशिकांत राय, रघुनंदन साह, विरेन्द्र मंडल सिमरवनी,
राकेश रंजन परिहार, नारायण मेहता, संजय मेहता, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह,अरुण सिंह ने भी गांव चलो अभियान को सार्थक पहल बताया।
मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया,मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी का मानना है कि, बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी जो कार्यक्रम बनाती है, उसमें समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के प्रति ध्यान अधिक केंद्रित रहता है। जबकि पार्टी का गांव चलो अभियान सराहनीय प्रयास है। पार्टी का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया, गांव चलो अभियान के तहत जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत गांवों पर फोकस अधिक है। इस बार भाजपा का ध्यान गांवों पर अधिक है। इस हिसाब से देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान कई लक्ष्य साधेगा। इसमें पीएम मोदी के गांव के समग्र विकास के संकल्प को लेकर सभी गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाएगा।
जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चन्द्रानंद झा चाणक्य ने कहा, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को ‘गांव चलो’ अभियान के माध्यम से उतारकर वोट प्रतिशत बढाने के लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इसके बाद लोकसभा चुनाव में जब कार्यकर्ता लोगों से अपनी बात कहेंगे तो उन पर विश्वास ज्यादा होगा क्योंकि चाहे केंद्र की योजनाएं हो या फिर राज्य की, सभी का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है।
विधायक जयप्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा गांव चलो अभियान 4 फरबरी से 11 फरबरी तक चलेगा। इस अभियान में जनसंघ कालीन एवं भाजपा के वरिष्ट व्यक्तियों से भेंट, विचार परिवार के कार्यकर्ताओं से भेंट, युवाओं, किसान समूह व्यवसाई समूह से भेंट, प्रतिभावान विद्यार्थी खिलाड़ियों से भेंट, छात्र नेताओं से मुलाकात, विद्यालय में अध्यापकों एवं छात्रों से संपर्क, प्रभावी मतदाता पुरस्कृत व्यक्तियों से मुलाकात, स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों से भेंट करना, धार्मिक स्थलों का दर्शन, अनुसूचित जाति जनजाति मोहल्ले में जाना, लाभार्थी संपर्क व सोशल मीडिया पर अपलोड करना। चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट करना। पार्टी में नए शामिल हुए व्यक्तियों से मिलना। स्थानीय खेलों की गतिविधियों में भाग लेना। वहीं उन्होंने कहा कि अभियान में कुछ प्रस्तावित नारे हैं ”घर-घर पहुंचाएंगे मोदी का संदेश, आगे बढ़ेगा गांव आगे बढ़ेगा देश” एवं मोदी का एक ही सपना, विकसित बने हर गांव अपना” “वहीं मोदी की गारंटी पर है विश्वास, गांव-गांव पहुंच विकास” प्रमुख है।























