नजरिया न्यूज। भरगामा।
रात्रि छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के
भरगामा थाना कांड संख्या 31/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज मंडल, संजय मंडल दोनों पिता सत्यनारायण मंडल रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड नंबर 5 थाना भरगामा जिला अररिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस छापामारी दल में एएसआई परवेज आलम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।























