कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज
माघ मास के पवित्र तीसरे मकर के पावन अवसर पर रविवार को ऐतिहासिक सुन्दरनाथ धाम में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ गई। भारतीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के सिवाय नेपाल से भी बड़ी संख्यां में श्रद्धालु धाम पहूंचे। अनुकूल मौसम रहने से श्रद्धालुओं में और अधिक उमंग देखा गया। लोग हर-हर महादेव, बोल बम, जय बाबा सुन्दरनाथ धाम आदि के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर कमेटी के प्रबंध के अनुसार महंथ सिंघेश्वर गिरि ने सुबह पांच बजे प्रातः पूजा उपरांत भक्तों के लिये शिव-पार्वती मंदिर का कपाट खोल दिया। सुबह आठ बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती रही। कमेटी के विजय केशरी, रामदेव सरदार, प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, मनोज भगत, श्याम राम, रामप्रसाद शर्मा, रामानंद मंडल व भानू सिंह आदि ने मंदिर परिसर की व्यवस्था में लगे रहे। डीडीसी संजय कुमार मंडल ने सपरिवार जलाभिषेक एवं पूजा किया। उन्होंने मंदिर के बढ़ते सौंदर्यीकरण के लिये कमेटी की प्रशंसा किया। कमेटी के लोगों ने बताया कि 270 बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया गया। लगभग 40 हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा गया था। सुरक्षा की कमान कुआड़ी ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह पुरुष-महिला बल व चौकीदारों के साथ संभाले रहे। भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय युवाओं ने भी भूमिका निभाया। लोग जलाभिषेक-पूजन उपरांत मेला का भी आनंद लिये।























