नजरिया न्यूज आकाश बाबा रानीगंज।
शनिवार को रानीगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार व सीओ चेतना कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जमीन सम्बंधित विवाद को लेकर दर्जनों लोग मौजूद थे।जनता दरबार में सीओ चेतना कुमारी व अंचल निरीक्षक सत्यनारायण सिन्हा ने जमीन सम्बंधित समस्याओं पर दोनों पक्षों के दलील को सुना।साथ ही जमीन का कागजात का जिरह किया।जनता दरबार में सीओ चेतना कुमारी के द्वारा कुल पांच मामले पर सुनवाई किया गया।
जिसमें चार मामले का निष्पादन किया गया।जनता दरबार में थाना के दारोगा ओमप्रकाश सिंह,वासगीत पर्चा लिपिक दौलत कुमार सहित थाना क्षेत्र के दर्जनों फरियादी अपनी जमीन विवाद को लेकर मौजूद थे।























