स्वास्थ्य संस्थानों में 05 से 24 फरवरी तक संचालित होगा परिवार विकास अभियान
नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा इसका लाभ
अररिया, 03 फरवरी ।
जिले के सभी स्वास्थ्य में आगामी 05 से 24 फरवरी के बीच परिवार विकास अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के क्रम में योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के महत्व व इसे लेकर उपलब्ब्ध इंतजामों के प्रति जागरूक करते हुए इससे जुड़ी सेवाएं लोगों को सहजता पूर्वक उपलब्ध कराया जायेगा। दो चरणों में संचालित अभियान की सफलता को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही है। अभियान के क्रम में शादी के कम से कम दो साल बाद पहला बच्चा, दो बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल व प्रसव के उपरांत नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने के लिये लोगों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जायेगा।
जनसंख्या स्थिरीकरण को बढ़ावा देना उद्देश्य
सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन साधनों को बढ़ावा देना परिवार विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य है। अभियान की सफलता को लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं। अभियान के सफल संचालन को लेकर आईसीडीएस, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, जीविका व टोला सेवकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते उनसे जरूरी सहयोग लिया जायेगा। ताकि जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके।
दो चरणों में संचालित होगा अभियान
जानकारी देते हुए डीपीसी राकेश कुमार ने बताया कि जिले में परिवार विकास अभियान दो चरणों में संचालित होगा। 05 से 11 फरवरी के बीच संचालित अभियान के प्रथम चरण में दंपत्ति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। इसमें संबंधित क्षेत्र की आशा सहित संबंधित अन्य विभागीय कर्मियों की मदद से योग्य दंपितियों को चिह्नित करते हुए उन्हें छोटे परिवार के महत्व, परिवार नियोजन की उपयोगिता व नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिये उन्हें प्रेरित किया जायेगा। वहीं 12 से 24 फरवरी के बीच परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संचालित किया जायेगा। इसके तहत इग्छुक व योग्य दंपतियों को नियोजन के लिये उपलब्ध विभिन्न विकल्पों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराया जायेगा।
जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधि होंगे आयोजित
डीसीएम सौरव कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में सभी स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 11 से 12 फरवरी के बीच स्वास्थय मेला आयोजित किया जायेगा। आम लोगों को नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से मीडिया ब्रीफिंग, साइकिल रैली सहित जागरूकता संबंधी अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में 21 फरवरी को परिवार नियोजन दिवस का आयोजन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किया जायेगा। अभियान के क्रम में परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जोयगा।
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...






















