समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निर्माण निगम लमिटेड के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित बालिका उच्च विद्यालय परिसर में कुल 7878 वार्गफीट में 1 करोड़ 13 लाख 24 हजार 700 रुपए की प्राक्कलित राशि से बनी विभिन्न कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उक्त राशि से विद्यालय में तीन मंजिला 8 वर्ग कक्ष, 3 प्रयोगशाला कक्ष, 1 कंप्यूटर कक्ष, 1 प्राचार्य कक्ष एवं 2 सामूहिक कक्ष के अलावा 12 शौचालय का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर विधायक श्री मेहता ने कहा कि विद्यालय में छात्राओं की संख्या के अनुपात में स्थान का घोर अभाव था, जिस कारण दो शिफ्ट में छात्राओं की क्लास चलती थी।
विद्यालय में नए कमरों के निर्माण होने से क्लास भी नियमित चलेगी और उनका सिलेबस समय पर पूर्ण हो सकेगा। मौके पर बालिका उच्च विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राज दीपक, पूर्व उप मुख्य पार्षद चन्दन प्रसाद, राजद प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, सन्नी सम्राट, प्रमोद राय, संजय कुमार, सुभकरण राय, शंभूनाथ राय, गणेश राय, संतोष चौधरी, रामप्रीत साह, राम उदय राय, अशोक सिंह, गीता देवी,अजय कुमार, दीना कुमार, राजीव कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पुलिस जन-संवाद से मजबूत हुआ भरोसा, फुलकाहा थाना में एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। जनता की समस्याओं के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक,...























