समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय के परिसर में शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ‘ललित नारायण मिश्र’ जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सह प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने स्वर्गीय मिश्र के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त कार्यक्रम को डॉ. सुनील ने संचालन करते हुए विषय प्रवेश कराया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार, डॉ. प्रतिभा पटेल, संजय कुमार सुमन, डॉ. पुतुल कुमारी, डॉ. रितु किशोर, डॉ. रोमा सेराज, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी आदि ने ललित बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक रूपेण प्रकाश डाला। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर झा ने कहा कि ललित बाबू अपनी माटी के सच्चे सपूत थे।
उन्होंने मिथिलांचल जैसे उपेक्षित क्षेत्र का हर दृष्टि से विकास करते हुए उसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। वहीं मिथिला पेंटिंग को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई।वे सच्चे राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, कूटनीतिज्ञ, दूरदर्शी एवं सफल योजनाकार थे।हम खुशनसीब हैं कि ऐसे महामानव के नाम पर अवस्थित विश्वविद्यालय की छत्रछाया में पल- बढ़ रहे हैं। ज़रूरत है कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए हम भी अपने देश की उन्नति में अपना योगदान दें। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयं सेवक नन्दनी प्रिया, शबनम प्रिया, सेबी सुहानी, गोलू कुमारी, संजना कुमारी, दीपा कुमारी, नेहा कुमारी, किरण कुमारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
पलासी थाना में व विभिन्न कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित हुई है
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार...























