• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज -बिहार- बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना- इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन बंधन बैंक और टेढ़ागाछ अंचल का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन

किशनगंज -बिहार- बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना- इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन बंधन बैंक और टेढ़ागाछ अंचल का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन

December 18, 2024

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

October 24, 2026

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

October 24, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 23, 2026
अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश

October 23, 2026

सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

October 23, 2026

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 23, 2026
सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

सिकटी में दर्दनाक घटना: जागरण देखने निकला पंकज, घर लौटा शव बनकर…

October 22, 2026
पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

पलासी में नम आंखों से मां काली और दुर्गा को दी गई विदाई, जय माता दी के नारों से गूंजा शहर

October 22, 2026

October 22, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 22, 2026

पाली उमरिया

October 22, 2026

उमरिया

October 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, October 24, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज -बिहार- बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना- इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन बंधन बैंक और टेढ़ागाछ अंचल का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन

by Kumar Shrivastav
December 18, 2024
0
किशनगंज -बिहार- बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना- इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन बंधन बैंक और टेढ़ागाछ अंचल का रहा सबसे अच्छा प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 164

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 17दिसंबर।

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एंव जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आहूत हुई।

उक्त समीक्षा बैठक में ज़िले में स्थित बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना, MSME, कृषि खंड, प्राथमिक क्षेत्र में किए गए कार्य, कृषि संबंध क्षेत्र में ऋण वितरण, जीविका समूहों का वित्त पोषण, पीएम रोजगार सृजन योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमएफएमईए योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना आदि के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

उक्त समीक्षा बैठक में एलडीएम इंदु शेखर द्वारा बताया गया की किशनगंज जिले के वर्ष 2024–25 की द्वितीय तिमाही सितंबर 2024 की अवधि में साख जमा अनुपात की उपलब्धि 76.70% है। इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन बंधन बैंक का रहा। टेढ़ागाछ अंचल का इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

किशनगंज जिले के वर्ष 2024-25 की द्वितीय तिमाही सितंबर 2024 की अवधि में वार्षिक साख योजना की उपलब्धि 49.45% रही है। इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन एचडीएफसी बैंक का रहा। किशनगंज अंचल का इस खंड में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

एमएसएमई में लक्ष्य के विरुद्ध 2024-25 की द्वितीय तिमाही में जिले की कुल उपलब्धि 29.26% रही जिसमे सबसे अच्छा प्रदर्शन एचडीएफसी का रहा। इसी क्रम में सबसे कम उपलब्धि इंडियन ओवरसीज बैंक का रहा जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा चिंता जाहिर की गई। कृषि खंड में लक्ष्य के विरुद्ध 2024–25 की द्वितीय तिमाही में जिले की कुल उपलब्धि 31.39% रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक का रहा। जिन बैंकों की उपलब्धि 20% से नीचे रही है उस पर जिला पदाधिकारी द्वारा चिंता जाहिर की गई एवं कम उपलब्धि वाले बैंकों को आत्म चिंतन कर ठोस कार्य योजना बनाकर बेहतर उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया।

प्राथमिक क्षेत्र में दिया गया लक्ष्य के विरुद्ध 2024–25 की द्वितीय तिमाही में जिले की कुल उपलब्धि 51.81% रही। सबसे अच्छा प्रदर्शन एचडीएफसी का रहा।

किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करने के क्षेत्र में जिले की स्थिति 2024–25 की द्वितीय तिमाही में उपलब्धि 63.05% रही वहीं इस मद में किसानों को कुल 85682 रुपे कार्ड विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदान किया गया तथा इन रुपे कार्ड में से कुल 6099 सक्रिय है। कमर्शियल बैंकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन बैंक आफ इंडिया का रहा। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत फसल बीमा योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जाती है। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा एलडीएम के साथ-साथ सभी बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदकों का रिपोर्ट के साथ-साथ उनकी सूची पंचायत स्तर पर बनाने का निदेश दिया गया।

डेयरी क्षेत्र में सात निश्चय अंतर्गत प्राप्त आंकड़ों से वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए द्वितीय तिमाही तक कुल लक्ष्य 38 के विरुद्ध 134 आवेदनों की प्राप्ति हुई है। डेयरी क्षेत्र में समग्र गव्य विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए द्वितीय तिमाही तक कुल 99 लक्ष्य के विरुद्ध 414 आवेदनों की प्राप्ति हुई है तथा इन आवेदनों की स्वीकृति लंबित है। डेयरी, मत्स्य, पशुपालन विभाग द्वारा प्राप्त किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने हेतु हर सप्ताह भारत सरकार के डीएफएस द्वारा ऋण वितरण का आयोजन किया जा रहा है इसका परिणाम अगले तिमाही में परिलक्षित होगी।

किशनगंज -डेयरी क्षेत्र में सात निश्चय अंतर्गत प्राप्त आंकड़ों से वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए द्वितीय तिमाही तक कुल लक्ष्य 38 के विरुद्ध 134 आवेदनों की प्राप्ति हुई है…

पशुपालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 800 के विरुद्ध 132 आवेदन को विभिन्न बैंकों द्वारा प्रेषित किया गया। उन आवेदन में से 131 आवेदनों को विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया है एवं 01 आवेदनों को अन्य कारण से अस्वीकृत कर दिया गया है।

मत्स्य पालन के क्षेत्र में केसीसी योजना के तहत 2024- 25 के लिए द्वितीय तिमाही तक कुल 6 आवेदनों की प्राप्ति हुई है।

जीविका समूहों का वित्त पोषण 2024-25 की द्वितीय तिमाही तक प्रथम क्रेडिट लिंकेज के रूप में कुल 436 आवेदन, द्वितीय क्रेडिट लिंकेज के रूप में 603 आवेदन, तृतीय क्रेडिट लिंकेज के रूप में 431 आवेदन तथा चौथी क्रेडिट लिंकेज के रूप में कुल 78 आवेदनों तथा इन सभी आवेदनों में कुल 4159.44 लाख रुपए की ऋण को स्वीकृति की गई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिए गए लक्ष्य 135 के विरुद्ध 101 आवेदन स्वीकृत किया गया है।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय तिमाही तक पूरे जिले में कुल 52621 ऋण आवंटित किए गए हैं जिसकी राशि 38753.40 लाख रुपए की है। इन आवेदनों में से शिशु मुद्रा योजना में कुल 25345 आवेदनों में से 8820.58 लाख रुपए, किशोर मुद्रा योजना के तहत कुल 26807 आवेदनों में से 27138.53 लाख रुपए तथा तरुण मुद्रा योजना के तहत कुल 469 आवेदनों में से 2794.29 लाख रुपए की ऋण आवंटन की गई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य संस्करण उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के द्वितीय तिमाही तक लक्ष्य 140 के विरुद्ध 1094 आवेदन की प्राप्ति हुई है इन आवेदनों में से 275 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है।

प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के अंतर्गत 2024- 25 की द्वितीय तिमाही में पूरे जिले में कुल 1796 ऋण आवेदनों में से 1455 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत आवेदनों में से 1329 आवेदनों का ऋण भुगतान कर दिया गया है।

एलडीएम द्वारा बताया गया की ज़िले में पीएम सुरक्षा बीमा योजना से कुल 343890 व्यक्ति, पीएम जीवन ज्योति योजना से कुल 79195 एंव अटल पेंशन योजना से कुल 77445 लोग जुड़े हैं। बैंकिंग कार्य हेतु जिले में कुल 113 बैंक शाखा कुल 73 एटीएम एवं कुल 1225 ग्राहक सेवा केंद्र उपलब्ध है।

एनपीए की समीक्षा के क्रम में बैंकों द्वारा दायर सर्टिफिकेट वाद एवं सरफेसी वाद के अंतर्गत बैंकों की एनपीए में वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिले में कुल सर्टिफिकेट वादों की संख्या 8217 है। कुल निष्पादित वादों की संख्या 80 एंव लंबित वादों की संख्या 8137 है।

उक्त बैठक में नाबार्ड के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की नाबार्ड ने RSETI किशनगंज को प्रशिक्षण उपकरण की खरीद हेतु 4.21 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान किया गया है। नाबार्ड द्वारा बताया एफपीओ के बारे में भी बताया गया।

उक्त बैठक में श्रीति कुमारी, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, इंदु शेखर, Ldm, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एंव सभी बैंक के पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

by Om Prakash Agrawal
October 24, 2026
0

नजरिया न्यूज़ उमरिया। ओम प्रकाश अग्रवाल। हम बात कर रहे हैं पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो अपनी ही बेबसी...

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

by Om Prakash Agrawal
October 24, 2026
0

छात्राओं और छात्रो के लिए बन रहे भवन निर्माण से पहले ही भ्रष्टाचार, टेडे पिलर मिट्टी में दफन अवैध मुरुम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव

October 24, 2026

उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर

October 24, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 23, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव
  • उमरिया – बन रहे 370.97 लाख के बालक छात्रावास बच्चों के लिए आवास या मौत का घर
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
  • अररिया में नकली खाद-बीज के अवैध गोदाम पर बड़ी छापेमारी, यूरिया में रेड ऑक्साइड और नमक मिलाकर बना रहे थे नकली पोटाश
  • सिकटी – देवी जागरण देखने घरसे निकल युवक की परिरिया घाट स्थित बालू में दबा मिला शव,दोस्तो पर हत्या का आरोप

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In