नजरिया न्यूज। भरगामा।
आसन्न चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मिश्र ने प्रखंड के दो वरिष्ट कार्यकर्ता को नया पदभार दिया गया।
भरगामा प्रखंड के दो वरिष्ट कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह को जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ के संयोजक पद व चन्द्रानंद झा चाणक्य को जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का पदभार दिया गया।
दोनो वरिष्ट कार्यकर्ता को माला पहनाकर स्वागत ककरने में जिला मिडिया प्रभारी सितांशु शेखर पिंटू,
आडवाणी नगर मंडल के अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया, चरैया मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, महामंत्री राजकुमार गुप्ता ,ललित झा , बिरेन्द्र मंडल, समाजसेवी बबलू रजक, संजय मेहता ,दीपक कुमार मुन्ना, अजय सिंह ,चंदन सिंह ,यदुनंदन मेहता ,पिंकू यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार ,डिंपल मेहता संजीव सिंह, ललित झा,जयनाथ शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा ,अनमोल शर्मा, बुथ पालक बेचन झा, कार्तिक झा शामिल थे।
अशोक कुमार सिंह ने बताया आसन्न चुनाव 2024 को लेकर पार्टी के मजबूती के लिए बूथ स्तर तक प्रत्येक मतदाता को केंद्र सरकार के द्वारा दिए जा रहे हैं लाभकारी योजनाओं से अवगत कराऊंगा। देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कामयाबी की बुलंदी छू रही है। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि ऐसे प्रधानमंत्री को पुनः 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद पर काबिज करवाना।
चंद्रानंद झा चाणक्य ने बताया जिला कमिटी ने जो पदभार दिया है उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा व आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत का परचम लहराएगी। जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए दायित्व के बाद काफी जिम्मेवारी बढ़ गई है जिस पर खरा उतरूंगा।























