नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत अंतर्गत पुल के निकट महथावा-सैफगंज मुख्य सड़क के पुल के दक्षिणी किनारे रेनकट से बना सुरंग धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जबकि हाल ही में इस मुख्य मार्ग से सैकड़ो छोटी बडी वाहन का परिचालन प्रतिदिन होता है। हजारों लोग फारबिसगंज अनुमंडल के कार्य के लिए सफर करते हैं। बताया गया है कि जिस स्थान पर पुल के किनारे सुरंग बन गया है वहां पर एक छोटी नहर भी है। उक्त पुल के किनारे सुरंग बनने से जान माल का खतरा बढ गया है। यह सुरंग आहिस्ता – आहिस्ता बड़ा होता जा रहा है। ऐसी आशंका है कि यहा कोई बड़ी घटना धटित हो सकती है। वहीं इससे प्रशासन व सड़क आथॅरिटी बेखबर बना हुआ है। विदित हो कि भरगामा से महथाबा बाजार होते हुए अनुमंडल फारबिसगंज जाने वाली इस मुख्य सडक पर पुल के दक्षिणी किनारे पर सडक में रेनकट के कारण यह सुरंग बन गया है। जो जानलेबा हो गया है।
इस सडक पर प्रतिदिन हजारों छोटी – बड़ी वाहनों की आवाजाही होती है। क्योंकि अनुमंडल जाने के लिए लोग यही से घुमावदार सड़क
मुडती है। टरनिंग वाले स्थान से पहले ही सुरंग बन गया है। चालक से थोडी चूक होने पर बडा हादसा हो सकता है। इतना ही नही उक्त मुख्य मार्ग से देर संध्या तक लोगो की आवाजाही रहती है। थोडी चुक होने पर लोग इस सुरंग मे गिरकर चोटिल हो सकते है। स्थानीय आशीष सिंह सोलंकी, टार्जन कुवंर, अनमोल कुंवर, विमल कुंवर, विमल सिंह, अनिल सिंह, पूर्व मुखिया श्यामानंद सिंह, मुखिया उमेश यादव, जयनगर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया आदि ने अतिशीघ्र सुरंग भरवाने की मांग की है।























