नज़रिया न्यूज़ मंटू राय अररिया
अररिया आरएस ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से ओपी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सूचना पर एक अधेड़ व्यक्ति को पशु के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पशुपालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर अररिया आरएस ओपी थाना पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित पशुपालक ने बताया कि सोमवार की रात वह सभी खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच गांव केही एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा उनके घर में बंधे पशु को खोल कर अपने घर के पीछे ले जा कर उनके पशु के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया।
सुबह जब वह अपने पशु को स्थानीय लोगों के सहयोग से इधर-उधर खोजना प्रारंभ किया तो आरोपी के घर के पीछे पशु को एक पेड़ में बंधे देखा और उनके पशु के गुप्तांग में डंडा डाल दिया गया था। इस दौरान आरोपी व्यक्ति भी मौके से फरार था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजने के बाद भी कुछ पता नहीं चल। इसी क्रम में आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने मकई के खेत में भागते देखा।
घटना की सूचना अररिया आरएस ओपी थाना थ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अररिया आरएस ओपी थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिए गया हैं। और आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले को लेकर आरएस ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह की घटना बताई जा रही है। पशुपालक के लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।