वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया गया। इसी अवसर पर कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विभागीय निर्देश के द्वारा बीआरसी परिसर कोचाधामन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर में पौधारोपण सह जागरुकता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत
मजकुरी,नजरपुर ,बगलबाड़ी,गरगांव,डेरामारी,कुट्टी,बड़ीजान,काठामठ्ठा, बलिया सहित अन्य पंचायतो में अमृत सरोवर के आसपास पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि पर लोगों को जागरूक कर हरियाली का दिया संदेश। मौके पर उपस्थित कोचाधामन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शम्श तबरेज आलम ने बताया कि प्रति पंचायत में 11यूनिट (200पौधे) तथा प्रखंड के सभी पंचायतों में 52800 पौधा लगाने लक्ष्य है।आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुल 288 पौधा लगाया गया है।
मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, कनीय अभियंता ,लेखापाल एवं पंचायत रोजगार सेवकों का सक्रिय योगदान दिया।
फुलकाहा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 84 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
- SSB फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ 187 के पास की कार्रवाई, शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर...




















