भरगामा।
बीडीओ, सीओ व जदयू प्रखंड अध्यक्ष के अगुवाई में महादलित टोले में बैठक कर उनके मूलभूत सुविधा को लेकर बैठक कर जानकारी ली गई।
भरगामा प्रखंड के खुटहा बैजनाथपुर वार्ड संख्या 11 महादलित टोले में जाकर उनकी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव के अगुवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन अंचलाधिकारी निरंजन कुमार बैठक कर बारी-बारी से उनके परेशानियों को सुना गया। और भूमिहीन परिवारों का सूची बनाने का निर्देश विकास मित्र कविता कुमारी को दिया गया।
महादलित टोले के ग्रामीणों ने बताया उसके पास रहने के लिए जमीन नहीं है। बीपीएल कार्ड भी नहीं है जिससे सरकारी लाभ से भी वंचित रहना पड़ता है। विद्यालय की सुविधा नहीं रहने से हमारे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने महादलित टोले में छात्र-छात्राओं को आंगनबाड़ी केंद्र जाने के लिए प्रेरित किया वहीं जल्द ही टोले में विद्यालय निर्माण करवाने की बातें कहीं। मौके पर नटवर ठाकुर,जदयू प्रखंड प्रवक्ता संजय मिश्र व अन्य ग्रामीण मौजुद थे।





















