प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात मौसम ने अचानक फिर करवट ली। जिसके बाद हवा के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है वहीं आम जनजीवन को भी गर्मी से राहत मिली है। तेज धूप और गर्मी से खेतों में नमी गायब हो जाने के कारण किसानों को पटवन की जरूरत पड़ रही थी जबकि इस बारिश से किसानों के पटवन करने में होने वाले खर्च की बचत हुई है। वहीं आम व लीची की फसल को भी काफी फायदा पहुंचा है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण खेत में लगे कई फसलों को लाभ भी मिला है। किसान कन्हैया झा,संजय मिश्र, प्रभात सिंह , वरूण झा , बब्बन सिंह , बबलु रजक , हरिनंदन मंडल, शेखपुरा गांव के किसान सुधीर यादव , रविन्द्र यादव, महथावा के किसान पाण्डव यादव, शेखर यादव, उज्जवल यादव, जयनगर के किसान सुनील सिंह, रणधीर सिंह, कौशल सिंह भदोरिया, रमण सिंह, सुमन सिंह के अनुसार वर्षा से मूंग, दलहन, जूट व पाट की फसल को काफी फायदा पहुंचा। प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश होने से किसानों का पटवन में खर्च होने वाले रुपये की बचत हुआ।
इलाके में लगातार तेज धूप व गर्मी की वजह से किसान के खेत सूख रहे थे। किसान खेतों में पटवन कर मूंग, जूट व पाट के फसल को बचा रहे थे। वहीं जिन किसानों ने पहले मूंग, जूट व पाट बोया था। वह धूप की वजह से सफेद पड़ने लगे थे। लेकिन बारिश के बाद किसानों के खेतों में फिर से नमी लौट आयी। किसानों ने बताया कि अब यदि एक सप्ताह भी बारिश नहीं हो, तेज धूप भी खिले तो उनलोगों के फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि अब धूप होने से फसल की पैदावार बढ़ने की संभावना है। कई किसानों ने बताया कि बारिश से आम व लीची को भी फायदा पहुंचा है। प्रखंड कृषि समन्वयक मदनेश्वर की माने तो बारिश से किसानों को फायदा ही मिला है। बताया कि इस बारिश से जुट, मूंग, आम आदि फसलों को काफी फायदा हुआ है। अत्यधिक धूप के कारण जहां खेतों से नमी गायब हो चुकी थी, वहीं बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे किसानों को काफी फायदा होगा।
पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष बीएन वर्मा की 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी का निधन
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया। शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त...






















