भरगामा।
प्रखंड के भरगामा – सैफगंज मुख्य पक्की सडक मार्ग का नए सिरे से कालीकरण कुछ हीं महीने पुर्व किया गया। जबकि बनने के कुछ हीं दिन बाद मुख्य सड़क को तोड़कर नालानुमा बना दिया गया व गंदे पानी का बहाव शुरू कर दिया गया जिससे गुजरते वाहन से गंदा पानी के छींटे स्कूली छात्र छात्राए व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है वहीं राहगीर व ग्रामीण खासे नाराज हैं। गंदे पानी के बहाव के लिए बनाए गए नाला से पिचिंग टूटकर मुख्य सड़क पर गढ्ढा हो गया है। और यह गड्ढा दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है।
मामला रघुनाथपुर मवेशी हाट से 500 गज उत्तर सड़क सटाकर गहरा गढ्ढा खुदाई करना माना जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि पक्की सड़क से सटाकर बड़ा सा गड्ढा खोद दिया गया है। जिससे पूरे दिन बजबजाते पानी का बहाव होता रहता है।
जिससे सड़क पर गड्ढा बन गया है और दिनों दिन यह गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। इस गड्ढे में दुर्गंध युक्त पानी बजबजाते रहता है जिससे आते-जाते राहगीरों को गंदे पानी का छीटा पड़ता रहता है। गढ्ढा दिनों दिन बडा होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बन गई है, ऐसे में स्थानीय ग्रामीण प्रशासन से सड़क किनारे बने गड्ढे को बंद कर सड़क के रिपेयरिंग की मांग कर रहे हैं। सड़क बनने के बाद ठेकेदार और अफसर इधर झाकने भी नही आए।
इधर भरगामा के बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया नये पिचिंग से सटाकर गहरा गढ्ढा बनाना व लगातार गंदा पानी का बहाव करना खेदजनक है। इस मामले को लेकर अब तक ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार लिखित शिकायत उन्हें नहीं दिया गया है। लिखित शिकायत मिलते हैं सड़क निर्माण विभाग को पत्र लिखकर इसे दुरुस्त करने के लिए लिखा जाएगा।






















