वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, दिघलबैंक,19मई।
ठाकुरगंज प्रखंड के दल्लेगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सईदुर रहमान शनिवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस लिए। रविवार को उनके शव को निजी आवास किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के दल्लेगांव लाया गया है। 2 बजे दिन में मदरसा के प्रांगण में हजारों की संख्या में लोगों ने जनाजे की नमाज अदा की । उनके बड़े बेटे ने जनाजा की नमाज पढ़ाई।
राजद नेता मुस्ताक आलम ने बताया कि 2001 से 2016 तक साईदुर रहमान दल्लेगांव के मुखिया पद पर आसीन रहे । कांग्रेस के सांसद स्वर्गीय मौलाना असरारुल हक कासमी के सांसद प्रतिनिधि भी 10 वर्षों तक बन रहे। लोगों के हित में बहुत सारे कार्य किए।
दल्ले गांव के पूर्व मुखिया साइदुर्रहमान की अंतिम यात्रा शुरू
वह खुशमिजाज इंसान थे। गरीबों के मसीहा था। और गरीबों के बीच मदद करते थे। लोगों की दुआ है की अल्लाह उन्हें कामों उज्र देकर उनकी मगफिरत फरमाएं। इनके इस दुनिया से जाते ही पंचायत में काफी गम का माहौल देखा गया। वही हजारों की संख्या में सियासी एवं गैर सियासी रहनुमा अंतिम यात्रा में नम आंखों से शामिल हुए । मुख्य रूप से विधायक अंजार नईमी, विधायक, सउद आलम, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम, राजद नेता मुस्ताक आलम ,मुखिया प्रतिनिधि सोहेल उर्फ रजा, मुखिया प्रतिनिधि हसनैन, जिला परिषद अब्दुल गनी ,जिला परिषद प्रतिनिधि अहमद हुसैन, जदयू नेता निजामुद्दीन, पूर्व विधायक नौशाद आलम ,मुखिया प्रतिनिधि नजरुल इस्लाम सहित हजारों लोगों ने अंतिम यात्रा में शिरकत किया ।





















