डॉ.जयसिंह, राजपूत, नजरिया न्यूज संवाददाता, 19मई।
जनपद जौनपुर के ग्राम सभा चिरैयाडिह मां दुर्गा जी के मंदिर परिसर में ठाकुर आद्या प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग अध्यक्ष ठाकुर सभाजीत सिंह ने किया। संबोधन के दौरान उन्होंने मुगल शासन काल में विस्थापित राजपूतों के इतिहास पर प्रकाश डाला । वहीं उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जो हमारे सम्मान को बनाए रखने का काम करेगा, हम उस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।
इस अवसर पर विनोद सिंह चौहान (मास्टर साहब) प्रमोद सिंह राजपूत,कैलाश सिंह चौहान, जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ.प्रवीण कुमार चौहान,अनिरुद्ध सिंह चौहान,परमेश्वर सिंह चौहान, अनिल कुमार विश्वकर्मा,जय प्रकाश सिंह,मानसिंह चौहान,कमलेश सिंह चौहान एवं क्षेत्र की तमाम सम्मानित जनता मौजूद रहीं।





















