बिहार (05 सीटें): सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ़्फ़रपुर, सारण और हाजीपुर
महाराष्ट्र (13 सीटें): धुले, ढिंढोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण
पश्चिम बंगाल (07:पश्चिम बंगाल (07 सीटें) – बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
मीरा प्रवीण वत्स/ बीरेंद्र पांडेय/ अशोक सिंह सुबेदार/वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज टीम, 20मई।
सात चरणों के लोकसभा चुनाव में पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, उतर प्रदेश में आज मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम बजे तक 56.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है।इस पाँचवें चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इस चरण में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोगों ने वोटिंग की, वो हैं- बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख। छठे चरण का मतदान 25मई को होगा। सातवें चरण का मतदान एक जून होगा। चार जून को मतों की गणना होगी।
राजनाथ सिंह सिंह, रक्षा मंत्री, उम्मीदवार, लखनऊ लोकसभा क्षेत्र
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। वो केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में हैं।रायबरेली सीट नेहरू-गांधी परिवार की पारंपरिक सीट मानी जाती रही है।हालांकि, कुछ मौक़े ऐसे भी रहे हैं, जब परिवार ने अपने किसी नज़दीकी को यहाँ से चुनाव मैदान में उतारा है।
2004 से सोनिया गांधी लगातार रायबरेली से सांसद रही हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा चली गईं। ऐसे में पार्टी ने राहुल गांधी को यहां से उम्मीदवार बनाया है।
अब इस सीट पर राहुल गांधी का मुक़ाबला बीजेपी के दिनेश सिंह से है।पिछले लोकसभा चुनाव में भी दिनेश ही बीजेपी के उम्मीदवार थे।
राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस पार्टी, रायबरेली लोकसभा सीट।
राजनाथ सिंह:
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर इसी सीट से मैदान में हैं।
इस बार राजनाथ सिंह का मुक़ाबला, लखनऊ सेंट्रल से विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा से है। वहीं बीएसपी ने सरवर मलिक को यहां से उतारा है।
लखनऊ सीट दशकों से बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।साल 1991 से 2004 तक यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जीतते आए थे।
2009 में इस सीट पर लालजी टंडन ने जीत दर्ज़ की।2014 और 2019 के चुनाव में राजनाथ सिंह इस सीट से लोकसभा पहुंचे।
2019 के चुनाव में राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा को क़रीब साढ़े तीन लाख वोटों से हराया था।





















