अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, उत्तर प्रदेश,20मई।
रविवार को प्रयागराज के फूलपुर में आयोजित राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त चुना्वी रैली में अपार भीड़ बेकाबू हो गई। उस समय अखिलेश यादव का भाषण चल रहा था।
राहुल गांधी को बिना भाषण दिए ही लौटना पड़ा।
रविवार को इंडिया गठबंधन की दो संयुक्त रैलियां थीं। एक फूलपुर में और दूसरी नैनी शहर में। फूलपुर की रैली में मौजूद भीड़ बैरिकेड तोड़कर मंच तक पहुंच गई जिससे सभा में अफ़रातफ़री का माहौल बन गया।सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को मंच तक आने से रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ मंच तक पहुंच गई।
उस वक्त समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सभा को संबोधित कर रहे थे। मंच तक भीड़ पहुंचने के बाद उन्हें अपना भाषण रोकना पड़ा। भीड़ में ज़्यादातर समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद थे।
राहुल गांधी और अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में उमड़ी भीड़
मंच पर मौजूद सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया: “कार्यकर्ताओं की भीड़ बैरिकेड तोड़़कर मंच तक पहुंच गई। इसी बीच माइक का तार टूट गया. माइक बंद होने से अव्यवस्था जैसी हालात फैल गई।
स्थानीय नेताओं ने कहा:”माइक चलता रहता तो भीड़ को कंट्रोल किया जा सकता था, लेकिन वो नहीं हो पाया.”
सपा नेताओ के अनुसार “रैली में उम्मीद से अधिक संख्या में लोग मौजूद थे। एक किलोमीटर तक भीड़ और गाड़ी ही नज़र आ रही थी।अपेक्षाकृत सुरक्षाकर्मियों की संख्या बहुत कम थी।
फिलहाल राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना बोले सभा से चले गए। अखिलेश यादव ने जाते समय सभा स्थल के ऊपर चार-पांच बार हेलीकॉप्टर और भीड़ का स्वागत किया।





















