समस्तीपुर/दलसिंहसराय, (राज कुमार सिंह)। अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को एटक के द्वारा स्थानीय महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय परिसर में मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम एटक के जिला के सम्मानित अध्यक्ष विनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन कर एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए एटक के जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमेरिका के शिकागो शहर में 1886 ईo से मई दिवस मनाने जाने लगा।जहां आज सारी विश्व मे मई दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत के बिहार जिलों के मजदूरों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए रेखांकित किया।
वंही अपने अध्यक्षीय भाषण में साथी विनोद कुमार समीर ने कहा कि मजदूर वर्ग संघर्ष शील और जागरूक वर्ग है। जो अपने संघर्ष के बदौलत पूरे विश्व मे अपने हक एवं अधिकार प्राप्त किए है। उन्होने मजदूरों से आह्वान किया कि मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अपने एवं अन्य लोगो का मतदान अवश्य करावें। मौके पर बैठक को खेत मजदूर नेता शंकर राम, किसान नेता शम्भू चौधरी, बीड़ी मजदूर नेता पवन कुमार आजाद, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद मजहर आलम, मोहम्मद उस्मान, शम्सुल होदा, जगदेव दास , तिरपित राय, वासो राय, ट्रेड यूनियन के गिरधर याजी, सुभेन्द्र कुमार, महिला नेत्री कारो देवी, रीना देवी, ट्रेड यूनियन नेता लाल बावू आदि ने संबोधित किया ।
उमरिया – बिरसिंहपुर पाली के स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल मरीजों के लिए दवाइयों का अभाव
नजरिया न्यूज़ उमरिया। ओम प्रकाश अग्रवाल। हम बात कर रहे हैं पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जो अपनी ही बेबसी...









