नजरिया न्यूज, अररिया। महिला थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट में एक पुराने कांड के फरार आरोपी के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इसकी जानकारी देते हुए
महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 40/23 धारा 376 भादवि व सेक्शन 04 पॉक्सो एक्ट में आरोपी जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन निवासी साकिब उर्फ टुन्नू पिता दाऊद फरार चल रहा है. जिसमें घर पर कई बार छापेमारी चलाने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर रहा है.
इसके बाद रविवार को उक्त आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी है. मौके पर एसआई प्रतिमा कुमारी, एसआई महेश यादव सहित दर्जन भर सदल बल मौजूद थे.
अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड अंतर्गत कुर्जी पंचायत के बकराडांगी गांव में बुधवार की सुबह बिजली का करंट...



















