• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, 16 बेंचों में सुलह योग्य मामलों का होगा त्वरित निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, 16 बेंचों में सुलह योग्य मामलों का होगा त्वरित निपटारा

March 13, 2026
रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

May 2, 2026
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

May 2, 2026
विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

May 2, 2026
भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया

भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया

May 2, 2026
मजलिसपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 13.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

मजलिसपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 13.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

May 2, 2026
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

May 2, 2026
पटना – सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना – सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

May 1, 2026
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

May 1, 2026
बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

May 1, 2026
टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 1, 2026
बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

May 1, 2026
एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

एईएस से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल का निर्देश

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, 16 बेंचों में सुलह योग्य मामलों का होगा त्वरित निपटारा

by Office Araria
March 13, 2026
0
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, 16 बेंचों में सुलह योग्य मामलों का होगा त्वरित निपटारा
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 41

नजरिया न्यूज़, अररिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अररिया के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च 2026 को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। लोक अदालत के सफल संचालन और अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 16 बेंचों का गठन किया गया है, जिनमें न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता तथा सहायक कर्मियों को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य आपराधिक, दीवानी, मोटर दुर्घटना दावा (एमएसीटी), ट्रैफिक चालान, बैंक ऋण, श्रम विवाद सहित अन्य कई प्रकार के मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्रता से सुलझाना तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का समाधान किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देशानुसार गठित सभी बेंचों को संबंधित मामलों की सुनवाई कर समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सभी न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से भी अपेक्षा की गई है कि वे अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से सुलझाने में सक्रिय सहयोग करें।

प्राधिकरण की ओर से विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा (एमएसीटी) मामलों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की गई है। निर्देश दिया गया है कि लोक अदालत में दिए गए सेटलमेंट अवार्ड की प्रति संबंधित बीमा कंपनियों को अधिकतम पांच कार्य दिवस के भीतर उपलब्ध करा दी जाए, ताकि पीड़ितों को मुआवजा राशि का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर संबंधी कार्यों में सहयोग देने हेतु सिस्टम ऑफिसर एवं सिस्टम असिस्टेंट को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सभी बेंचों को यह निर्देश दिया गया है कि लोक अदालत के दिन शाम 4:30 बजे तक अपने-अपने मामलों के निपटारे की अंतिम रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा करें, ताकि संकलित रिपोर्ट समय पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजी जा सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने सुलह योग्य मामलों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से सुलझाएं। लोक अदालत में मामलों का निपटारा सरल, त्वरित और बिना किसी अतिरिक्त खर्च के किया जाता है, जिससे लोगों को शीघ्र न्याय मिलने में सहायता मिलती है।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

by Office Araria
May 2, 2026
0

फारबिसगंज (अररिया ) से लौट कर रूबी विनीत की रिपोर्ट। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल स्थित रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड...

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

by Office Araria
May 2, 2026
0

नजरिया न्यूज़ विकास प्रकाश। पहली मई को सत्य, अहिंसा,करुणा के मार्गदर्शक भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। वैदिक मंत्र के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

May 2, 2026
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

May 2, 2026
विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

May 2, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
  • मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 
  • विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..
  • भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया
  • मजलिसपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 13.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!