सदर विधायक विजय खेमका ने मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है । विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य भर में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मतदाताओं को अपना नाम दर्ज कराने, सुधार कराने और अद्यतन कराने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। हर 18 वर्ष या उससे ऊपर का नागरिक जो अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाए । उन्होंने यह भी बताया कि गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क किया जा रहा है और साथ ही यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। विधायक खेमका ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम है। सभी नागरिकों को इसमें सक्रिय भाग लेना चाहिए ताकि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे। मैं सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं नागरिकों से विशेष अपील करता हूँ कि वे इस अभियान में BLO और निर्वाचन विभाग का सहयोग करें । विधायक ने कहा जिला प्रसाशन द्वारा आर्ट गैलेरी पूर्णिया में विधान सभा वाईज हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है । अधिक जानकारी हेतु मतदान हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है ।
आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरपुर। 16 मार्च सोमवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं आरकेएसके कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) में...





















