• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
लखनऊ -अम्बेडकरनगर स्थित पशु आहार निर्माणशाला एनडीडीबी को हस्तांतरित की गई। 18.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह इकाई 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन बायपैक प्रोटीन फीड का उत्पादन कर रही है, जिससे प्रदेश के पशुपालकों को संतुलित एवं सुलभ आहार उपलब्ध हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में इस इकाई से 66.88 लाख रुपये का लाभ अर्जित होने की सम्भावना है…

June 26, 2025
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी

June 15, 2026
किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

June 15, 2026
पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

पटना – नेपाल के होटल में संदिग्ध हालात में मिली प्रिंस यादव की लाश, जांच में जुटी नेपाल पुलिस

June 14, 2026
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का 100वां बैच अहमदाबाद रवाना

June 14, 2026
100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

100वें बैच की ऐतिहासिक रवानगी: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिखाई हरी झंडी

June 14, 2026
विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

विवेचना – सरकारें चाह लें देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने वाले कल-कारखाने स्थापित हो सकते हैं…

June 14, 2026
सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

सरकार की योजनाएं सिद्ध हो सकती हैं मील का पत्थर

June 14, 2026
एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

एएचए (AHA) ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, अस्पतालों में होंगे हाई-स्किल्ड स्वास्थ्यकर्मी

June 14, 2026
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

लखनऊ -अम्बेडकरनगर स्थित पशु आहार निर्माणशाला एनडीडीबी को हस्तांतरित की गई। 18.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह इकाई 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन बायपैक प्रोटीन फीड का उत्पादन कर रही है, जिससे प्रदेश के पशुपालकों को संतुलित एवं सुलभ आहार उपलब्ध हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में इस इकाई से 66.88 लाख रुपये का लाभ अर्जित होने की सम्भावना है…

by Office Araria
June 26, 2025
0

Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 142

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पदाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया एमओयू का आदान-प्रदान

कानपुर, गोरखपुर और कन्नौज का डेयरी प्लांट का भी संचालन करेगा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड

एनडीडीबी को संचालन सौंपे जाने से इन इकाइयों में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और व्यावसायिकता के नए मानक स्थापित होंगे : मुख्यमंत्री

अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 25जून।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकारी आवास पर आज उनकी उपस्थिति में प्रादेशिक सहकारी डेयरी फेडरेशन (पी0सी0डी0एफ0) द्वारा संचालित तीन डेयरी प्लाण्ट (कानपुर, गोरखपुर और कन्नौज) तथा अम्बेडकरनगर स्थित पशु आहार निर्माणशाला के संचालन हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन0डी0डी0बी0) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) का आदान-प्रदान सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दुग्ध क्षेत्र को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सशक्त और किसानों के लिए लाभकारी बनाने की दिशा में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। एन0डी0डी0बी0 को संचालन सौंपे जाने से इन इकाइयों में तकनीकी दक्षता, पारदर्शिता और व्यावसायिकता के नए मानक स्थापित होंगे, साथ ही प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समयबद्ध भुगतान, बेहतर मूल्य और स्थायी विपणन की सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने, पशुधन आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एन0डी0डी0बी0 जैसे दक्ष एवं अनुभवी संस्थान को संचालन सौंपे जाने से इन इकाइयों में तकनीकी कुशलता, व्यावसायिक पारदर्शिता और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की पशुधन सम्पदा और दुग्ध उत्पादन की विशाल क्षमता को यदि नियोजित और वैज्ञानिक तरीके से विकसित किया जाए, तो उत्तर प्रदेश न केवल देश का अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्य बन सकता है, बल्कि वैश्विक डेयरी मानचित्र पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है। एन0डी0डी0बी0 के साथ यह एम0ओ0यू0 उसी दिशा में एक ठोस, दूरदर्शी और व्यवहारिक कदम है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुग्ध विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है। झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी सहित आगरा व गोरखपुर आदि जनपदों में दुग्ध विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसमें सहयोग के लिए एन0डी0डी0बी0 की भूमिका की सराहना भी की।

लखनऊ – उन्नत नस्ल के पशु धन से उत्तर प्रदेश किसी समय संपन्न हुआ करता था। पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया : मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन सेक्टर की अपार सम्भावनाओं के बावजूद, पूर्ववर्ती सरकारों की उदासीनता और नीति विहीनता के कारण यह क्षेत्र उपेक्षित रहा, जिससे पशुपालकों के भीतर निराशा घर कर गई थी और प्रदेश का बहुमूल्य पशुधन भी धीरे-धीरे कम होता गया। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में क्रांतिकारी नवाचार हुए, जिनके परिणामस्वरूप यह क्षेत्र आज युवाओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है और रोजगार के नये अवसर सृजित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर पी0सी0डी0एफ0 को एन0डी0डी0बी0 की ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज़’ को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह साझेदारी दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर एन0डी0डी0बी0 के चेयरमैन श्री मीनेश शाह ने नोएडा में सम्पन्न वर्ल्ड डेयरी समिट, 2022 के आयोजन में मुख्यमंत्री जी की ओर से प्राप्त सहयोग के प्रति आभार जताया और उत्तर प्रदेश में एन0डी0डी0बी0 द्वारा संचालित विभिन्न दुग्ध विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश के जिन तीन डेयरी प्लांट और एक पशु आहार निर्माणशाला के संचालन की जिम्मेदारी एन0डी0डी0बी0 को सौंपी गई है, वे आने वाले वर्षों में प्रदेश के सबसे लाभकारी और मॉडल इकाइयों के रूप में स्थापित होंगे।
प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास विभाग ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि कानपुर स्थित डेयरी प्लाण्ट 160.84 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है, जिसकी प्रसंस्करण क्षमता 4 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसी प्रकार, गोरखपुर डेयरी प्लांट 61.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जो प्रतिदिन 01 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता रखता है। कन्नौज प्लाण्ट 88.05 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हुआ है, जिसकी क्षमता भी 1 लाख लीटर प्रतिदिन है। इन तीनों प्लाण्टों का निर्माण पूर्ण होने के बावजूद वाणिज्यिक बायर्स के अभाव तथा परिचालन लागत की चुनौतियों के कारण पूर्व में संचालन में बड़ी बाधाएं उत्पन्न हुई थीं। अब इनका संचालन एन0डी0डी0बी0 के माध्यम से किए जाने से यह इकाइयाँ पुनः पूर्ण क्षमता से कार्य करने लगेंगी।
इसी प्रकार, अम्बेडकरनगर स्थित पशु आहार निर्माणशाला भी इस समझौते के अन्तर्गत एन0डी0डी0बी0 को हस्तान्तरित की जाएगी। 18.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह इकाई 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन बायपैक प्रोटीन फीड का उत्पादन कर रही है, जिससे प्रदेश के पशुपालकों को संतुलित एवं सुलभ आहार उपलब्ध हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में इस इकाई से 66.88 लाख रुपये का लाभ अर्जित होने की सम्भावना है।
एन0डी0डी0बी0 को इन इकाइयों के संचालन सौंपे जाने से इनमें किसानों को समयबद्ध भुगतान, स्थानीय सहकारी समितियों की भागीदारी, संसाधनों का योजनाबद्ध उपयोग, उपकरणों की सुरक्षा तथा अनावश्यक व्यय में कटौती जैसे महत्वपूर्ण लाभ सुनिश्चित होंगे। इसके अतिरिक्त, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित होंगे और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता तथा उपलब्धता में भी सुधार आएगा। उल्लेखनीय है कि इस मॉडल के अन्तर्गत राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और राजस्व साझेदारी का लाभ भी राज्य एवं किसानों को समान रूप से मिलेगा।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

by Office Araria
June 15, 2026
0

नजरिया न्यूज़, जोगबनी/अररिया। पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा...

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

by Office Araria
June 15, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव

June 15, 2026
जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

June 15, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 

June 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान सर विवाद से जुड़े थे प्रिंस यादव, होटल में मिला शव
  • जागृति स्कीम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन समर आर्ट कैंप–2026 का भव्य शुभारंभ; कला साधना से निखरेगी नई प्रतिभाएं 
  • चमकी पर भारी पड़ रही मुजफ्फरपुर की तैयारी, शून्य मृत्यु दर के साथ लगातार तीसरी बार जीती जंग पूरी
  • किशनगंज, बिहार -मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा का होगा 14 से 17तक आयोजन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!