बटाई पर फसल उत्पादन और अपनी दुकान पर सर्विस देने की अकांक्षा अजिला बेगम ने की पूरी
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 11जून।
महिला संवाद कार्यक्रम में बहादुरगंज प्रखंड के दोहर पंचायत की अजिला बेगम ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जसमीन जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार ( किराना दुकान ) कर रहे हैं। बटाई पर जमीन लेकर खेती – बाड़ी भी कर रही हूं। इसी कार्य की
आमदनी से घर परिवार चला रही हूं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है।अब दूसरों पर जीवन निर्भर नहीं है।अपना काम है। सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।
दोहर पंचायत की रोबिना बेगम चंपा जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। दुकान से अच्छी आमदनी हो जाती है। यह बताते हुए उन्होंने कहा:बच्चों को पढ़ा रही हूं।जीवन स्तर पहले से बेहतर है।
किशनगंज, बिहार में महिला संवाद कार्यक्रम में जिंदगी जीने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की कहानी सुनातीं महिलाएं-नजरिया न्यूज
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं इस प्रकार की और दर्जनों कहानियां बेबाकी से सुनाई हैं।
राशन, पेंशन, छात्रवृति, पोशाक, साइकिल योजना की राशि में वृद्धि की मांग भी संवाद के माध्यम से महिलाओं ने की। सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं भी महिलाएं उठा रही हैं।
फिलहाल महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की जिज्ञासा, सुझाव, आकांक्षा व्यक्त करने का माध्यम बन रहा है।महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की स्थानीय समस्याओं व नीतिगत आकांक्षा को जानने का मंच प्रदान करना है। उसे दर्ज करना है। बदलाव हेतु सरकार के विभिन्न स्तरों पर उसे प्रेषित करना है।
साथ सरकार की विभिन्न योजना से महिलाओं को अवगत भी कराना है।























