वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित सेंट्रल बैंक के समीप नशे की हालत में बीएसएफ जवान जमीन पर लेटा हुआ था। इस दौरान अस्पताल कर्मी संजय पासवान की नजर पर गई।संजय पासवान ने नशे की हालत में बीएसएफ जवान को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान का नाम शत्रुघन कुमार शर्मा, जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।
बीएसएफ का जवान हरदोरी बंगाल में पोस्टेड है।बीएसएफ जवान हरदोरी से अपने घर जम्मू कश्मीर जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में ही किसी अनजान व्यक्ति ने नशे का पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जवान का एक बैग लेकर फरार हो गया।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











