घर और गांव की असुविधाएं सुना रहीं जिंदगी की कहानी
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,25मई।
महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक उन्नीस हजार छह सौ तिरसठ आकांक्षायें दर्ज की गई हैं. मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को महिला संवाद कार्यक्रम में दर्ज किया जा रहा है। सरकार के संबंधित विभाग तक इसे स्थानांतरित किया जा रहा है,जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य किया जा सके। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। अपनी बातें साझा कर रही हैं। अपनी आकांक्षाएं दर्ज करा रही हैं।यह कार्यक्रम टोला गांव समाज की सोच बदलने के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है। टेढ़ागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत की कमला देवी, किसानों के लिए अनाज भंडारण केंद्र चाहती हैं। उन्होंने कहा: अनाज भंडारण की सुविधा से सही समय में बिक्री से उन्हें अपनी फसल का अच्छा मुनाफा मिल सकेगा।
ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत की महिलाएं टोलों और गांवों में सोलर लाइट की जरूरत है। उन्होंने कहा :
मुख्य सड़क के किनारे और बस्ती में सोलर लाइट लगाने की आवश्यकता जताई।
पोठिया प्रखंड के शीतलपुर पंचायत की महासरी बेगम ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर दीर्घायु वृक्षों के चारों तरफ बैठने का चबूतरा बनाया जाना चाहिए। वृक्ष के छांव में बैठने की सहूलियत होगी।
किशनगंज, बिहार – असुविधाएं और उससे निजात पाने के लिए आकांक्षाएं जतातीं महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं -नजरिया न्यूज
उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर चापाकल लगाने और उसे संरक्षित रखने की दिशा में अपने विचार प्रकट किया।
जहाँगीरपुर पंचायत की रोजी बेगम ने सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली, मोटर पंप इत्यादि आवश्यकता जताई।
उन्होंने कहा:
नगदी फसल, सब्जी की खेती सिंचाई की समुचित प्रबंध होने से संभव हो सकेगी।
कोचाधामन प्रखंड के काठामाठा पंचायत की नुसरत परवीन ने स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकत्सक की उपलब्धता की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे महिला रोगियों को उपचार कराने में सुविधा हो सकेगी।
जिला के सभी सात प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम रोजाना विभिन्न ग्राम संगठनों में आयोजित किए जा रहे हैं। संबंधित ग्राम संगठन की महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।























