= वृक्षों की संख्या बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण प्रदान करने की पोठिया से उठी मांग
बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता नजरिया न्यूज ,18.मई
बारिश और सुहाने मौसम के बीच किशनगंज जिला में महिला संवाद कार्य्रकम को लेकर महिलाओं में उत्साह बढ़़ रहा है। रोजगार, घर गृहस्थी का काम करके महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। बेबाकी से अपने मन की बात संवाद में सब के बीच साझा कर रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम उन्हें अपनी आकांक्षा के माध्यम से, क्षेत्र विशेष के विकास के लिए विचार व्यक्त करने लिए प्रेरित कर रहा हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान
विचारों को प्रेरित करने वाले वीडियो भी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। योजनाओं की जानकारी से संबंधित लीफलेट भी उनके बीच वितरित किया जा रहा है।

किशनगंज, बिहार-रतुआ नदी से हो रहा तटवर्ती गांवों में कटाव
=टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से बसों के संचालन नहीं बनी नीति
पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ पंचायत के एकता ग्राम संगठन की असमा बेगम, सड़क किनारे दोनों तरफ पौधारोपण की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा। इससे वर्षा अच्छी होगी।भूजल का भी संरक्षण होगा।साथ ही यात्रियों को गर्मी के दिनों में राहत मिलेगी।
उन्होंने इस दिशा में सरकारी और सामूहिक प्रयास की बात कही। पोठिया प्रखंड के जहाँगीरपुर पंचायत के माला ग्राम संगठन की मोहसिन बेगम कहती हैं कि, सभी थानों में महिलाओं के लिए अलग से हेल्पडेस्क की व्यवस्था होनी चाहिए,जिससे उन्हें अपनी शिकायत दर्ज करने में सहूलियत हो। उन्होंने महिलाओं को पुलिस भर्ती में आरक्षण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है। साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। वे राज्य की सुरक्षा में अहम योगदान दे रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड के चेलहनिया पंचायत की आरती देवी, रतुवा नदी में कटाव और पुल निर्माण से संबंधित आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान की मांग की। कोचाधामन प्रखंड के पुरनदाहा पंचायत के मौसमी ग्राम संगठन की रोजी बेगम ने, महिला संवाद कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडियट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में महिलाएं सुझाव के साथ -साथ समस्याएं रख रही हैं।























