महिला सशक्तिकरण के लिए किशनगंज जिले में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
= अराजकता पर शासन का अंकुश नीतीश शासन की सबसे उल्लेखनीय सफलता है: वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज,17 मई।
महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता को लेकर आकांक्षाएं हैं। ठाकुरगंज प्रखंड के पिपरीथान पंचायत की रूबिता साह ने यह बात कही। गणेश ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कायर्क्रम को वे संबोधित कर रहीं थीं।
रुबिता साह कहती हैं कि गांव घर में महिलाएं, अक्सर अपने स्वास्थ्य पोषण पर ध्यान नहीं देती हैं। बच्चों और परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने में, अपने पर ध्यान रखना पीछे छूट जाता है। जिससे उनके स्वास्थ्य और पोषण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने सरकार से महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण के लिए नियमित जागरूकता कायर्क्रम, हेल्थ चेकअप और उपचार की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की आकांक्षा व्यक्त की। उन्होंने इस दिशा में कार्यरत संस्थानों को और बेहतर तरीके से कार्य करने की भी आकांक्षा व्यक्त की।
टेढ़ागाछ प्रखंड के खनियाबाद पंचायत के कृष्णा ग्राम संगठन की अनीता देवी ने महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू करने की इच्छा व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि टेढ़ागाछ प्रखंड से अन्य जगहों पर जाने में दिक्कत होती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण हम महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
बिहार, किशनगंज -महिला संवद कार्यक्रम में पहुंच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक अपना संवाद पहुंचा रहीं महिलाएं -नजरिया न्यूज
महिला संवाद कार्यक्रम में कृष्णा ग्राम संगठन की महिलाओं ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के साधन विकसित करने और स्वास्थ्य सेवा की कमी से जुड़े मुद्दों पर अपनी आकांक्षा व्यक्त की।
महिला संवाद कार्यक्रम में आरक्षण नीति से महिलाओं को लाभ. सड़क, बिजली, पानी की समस्या का निराकरण. आवास, छात्रवृत्ति, पोशाक, पेंशन की राशि में वृद्धि जैसे सभी मुद्दों पर किशनगंज की महिलाएँ अपना अनुभव और आकांक्षा साझा किया ।अपने गांव – पंचायत में सरकार की विभिन्न योजनाओं पर बात महिलाएं रख रही हैं। ऐसी राजनीतिक जागरूकता जिले के सभी सात प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रही
है। महिला संवाद कार्यक्रम का लक्ष्य भी यही है।
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव होना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से चंद महीनों को छोड़कर लगातार मुख्यमंत्री हैं। जनसंवाद में उनकी अभिरुचि है। इस बार उन्होंने जनसंवाद के लिए महिलाओं को विशेष मंच प्रदान किया हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों को समर्थन मिलता दिख रहा है। महिलाओं की आकांक्षा के अनुसार सरकारी नीतियां बनाने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम अभियान जिला प्रशासन के नेतृत्व में जारी है। अराजकता पर शासन का अंकुश नीतीश शासन की सबसे उल्लेखनीय सफलता है।























