किशनगंज प्रशासन के तत्वावधान में कार्यक्रमों का अभियान जारी
=सरकार आपके द्वार,हर सेवा से अच्छादित हर टोला और हर परिवार लक्ष्य
जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारीयों के द्वारा अलग अलग प्रखंड के पंचायत/टोला का भ्रमण किया गया
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,15मई।
सावित्री कुमारी बिहार पुलिस बनना चाहती है।कोचाधामन में खेल, एथलीट से जुड़ी गतिविधि के लिए स्टेडियम की अभाव उन्हें खल रहा है।यह आकांक्षा उन्होंने व्यक्त किया है।वे कहती हैं कि प्रखंडस्तर पर स्टेडियम होने से ग्रामीण किशोरों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहूलियत होगी। खासकर लड़कियों को सुविधा और सुरक्षित माहौल मिलेगा। बुलादह पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी आकांक्षा व्यक्त करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।
छात्रा सावित्री ने महिला संवाद कार्यक्रम में कहा: राज्य सरकार से महिलाओं को सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण मिलने से मुझ जैसे गरीब परिवार से आने वाली लड़कियों के मन में, आगे बढ़ने की सोचने की शक्ति जगी है।
मैं इस वर्ष इंटर पास की हूं। बिहार पुलिस की तैयारी में अभी से कर रही हूं।
बुलादह पंचायत की लवली टीचर बनना चाहती है। महिला संवाद में अपनी आकांक्षा व्यक्त करते हुए वे कहती है कि आर्थिक स्थति और उपलब्धता की कमी के कारण हम सीमित किताबें ही खरीद पाते हैं।गांव – पंचायतों में लाइब्रेरी होनी चाहिए, जहां से हमें अधिक से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हो सके। लाइब्रेरी होने से हम कोर्स व प्रतियोगिता संबंधित परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
उन्होंने सरकार से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रखंड स्तर पर सुनियोजित, संस्थागत प्रयास की आकांक्षा व्यक्त की।
बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा पंचायत की अफरोजा बेगम ने प्रखंड स्तर पर अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चौबीस घंटे डॉक्टर की उपलब्धता, ब्लड बैंक, सभी तरह की जांच की व्यवस्था इत्यादि से संबंधित अपनी आकांक्षा व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर सुविधाएं बढ़ाने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सहूलियत होगी।
उल्लेखनीय है कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं खुलकर अपनी बातें रख रही हैं।बेबाकी से वे अपने विचार व्यक्त कर रही हैं।सभी सात प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में, गांव – टोलो की स्थानीय आकांक्षा, समस्या सामने आ रही हैं।
कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले राशन की मात्रा में वृद्धि, वृद्धा, विधवा पेंशन, दिव्यांगता सामाजिक सुरक्षा के तहत मिल रही राशि में वृद्धि, आवास, छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल योजना की राशि में वृद्धि के साथ – साथ स्थानीय स्तर पर सड़क, गली – नाली नहीं होने की समस्या मजबूती से रख रही हैं।
सरकार आपके द्वार- हर सेवा से अच्छादित हर टोला और हर परिवार
किशनगंज के सभी प्रखंडों में विशेष विकास शिविर आयोजित
विभागीय निदेशानुसार जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत “सरकार आपके द्वार – हर टोला, हर परिवार, हर सेवा” कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष विकास शिविरों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में निवासरत वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करना है।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी 7 प्रखण्डों की 60 पंचायतों में चिन्हित 60 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से 22 कर्णांकित सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को सीधा लाभ पहुंचाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के केशवझाड़ा मौजा के अनुसूचित जनजाति टोलों में आयोजित शिविर में श्री विशाल राज, जिला पदाधिकारी किशनगंज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने शिविर में लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, ई श्रम कार्ड सहित कई आवश्यक सेवाओं और प्रमाण-पत्रों का वितरण किया।
जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारीयों के द्वारा अलग अलग प्रखंड के पंचायत/टोला का भ्रमण किया गया जो निम्न प्रकार हैं :-
जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चुरली एवं कनकपुर पंचायत के जोड़कटहल एवं जियापोखर तथा पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के केशवझाड़ा मौजा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में।
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा किशनगंज प्रखंड के बेलवा पंचायत के डांक टेंगरमारी सिंघिया कुलामनी-बौरी बस्ती, चकला-सिंघिया सुलतानुपर मुशहर बस्ती।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी के द्वारा कोचाधामन प्रखंड केबगलबाड़ी-चरैया हरिजन टोला, 2. डेरामारी-मुसहर टोला डेरामारी, मजगमा-हरिजन टोला कन्हैयाबाड़ी, कमलपुर-फुलबाड़ी
जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा कोचाधामन प्रखंड के नटुआपाड़ा- डेरामारी, गांगी-खास गांगी, चन्दवार मिलिक-SC टोला भाटी चन्दवार
किशनगंज, बिहार -15मई को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़कर भाग लेतीं महिलाएं व उत्साहवर्धन करने पहुंचे डीएम श्री विशालराज- नजरिया न्यूज
शिविरों में प्रदान की गई प्रमुख सेवाएँ:
1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन कार्ड) से आच्छादन: योग्य लाभुकों को राशन कार्ड के लिए नामांकन व वितरण किया गया।
2. विद्यालयों में दाखिला (औपचारिक शिक्षा): शिक्षा से वंचित बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालयों में कराया गया।
3. आँगनवाड़ी सेवाएँ: बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को आँगनवाड़ी सेवाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई।
4. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र: दस्तावेज विहीन लोगों को प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए।
5. आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार: नए आधार पंजीकरण व अद्यतन कार्य शिविर में किया गया।
6. ई-श्रम कार्ड/श्रमिक निबंधन: श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल एवं बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में निबंधित किया गया।
7. आयुष्मान भारत / स्वास्थ्य कार्ड / हेल्थ कैंप: पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिए गए एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।
8. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY): बेघर/कच्चे मकान में रहने वाले लाभुकों का आवास हेतु चयन किया गया।
9. वास-भूमि / बदोबस्ती: ज़मीनविहीन परिवारों को वास हेतु भूमि चिन्हित कर पर्चा वितरण किया गया।
10. सामाजिक सुरक्षा योजनाए वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना
सहित अन्य योजनाओं के लिए आवेदन लिया गया एवं पात्रता अनुसार स्वीकृति दी गई।
11. दिव्यांगजनों हेतु सहायता: चश्मा वितरण, हियरिंग एड वितरण, तिपहिया साइकिल वितरण, आदि का लाभ पात्र दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया।
12. हर घर नल-जल योजना: पेयजल कनेक्शन हेतु आवेदनों की स्वीकृति व ऑन-स्पॉट सुविधा प्रदान की गई।
13. मनरेगा जॉब कार्ड: जॉब कार्ड से वंचित श्रमिकों को निबंधन व कार्ड वितरण किया गया।
एवं अन्य कर्णांकित योजनाओं से आच्छादित किया गया।
इस व्यापक अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना, सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता लाना तथा प्रशासनिक तंत्र को समुदाय के और अधिक करीब लाना है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, बीडीओ, सीओ, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगे भी इस प्रकार के शिविरों में भाग लें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। अगला विशेष विकास शिविर का आयोजन दिनांक 17.05.2025 को कुल 62 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार सिन्हा जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह एवं जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे।























