=35 हजार से अधिक महिलाओं ने की अभी तक भागीदारी
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 28अप्रैल।
महिला संवाद कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन, बीस ग्राम संगठन में संवाद आयोजित किया गया। अब तक एक सौ नब्बे ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिसमें 35 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
अठारह अप्रैल से शुरू हुए थ
जानकारी के मुताबिक महिला संवाद कार्यक्रम जिले के सातों प्रखंड के विभिन्न ग्राम संगठन में प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए, महिलाएं अपने परिवार, गांव, पंचायत की समस्याओं – आकांक्षाओं को उठा रही हैं। महिला संवाद कार्यकम उन्हें इसके लिए मंच प्रदान कर रहा है।
किशनगंज सदर प्रखंड के महीनगांव पंचायत की सोनी देवी ने बताया कि आशा फेसिलेटर के रूप में उन्हें काम मिला है। नियमित आमदनी होने लगी तो बच्चों को पढ़ाने – लिखाने में मदद मिली।लड़की स्नातक कर रही है।स्कूल से कॉलेज तक, उसे भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। दो बेटा पढ़ – लिखकर नौकरी कर रहे हैं। घर में आमदनी के कई स्रोत होने से अब आर्थिक स्थति अच्छी हुई है।सरकार की योजनाओं की मदद से इतना प्रगति कर पाई हूं।
महिला संवाद कार्यक्रम में टेढ़ागाछ, दिघलबैंक प्रखंड की महिलाओं ने किशनगंज जिला में जूट (पटसन) की खेती और उत्पादन को ध्यान में रखते हुए बोरा बनाने की फैक्ट्री की आकांक्षा व्यक्त की है।

किशनगंज, बिहार – कच्चा माल आपूर्ति करते हैं किसान, महिलाएं लगाना चाहतीं बोराबोरी फैक्ट्री
महिलाओं की सोच है कि इससे किसानों को भी अधिक से अधिक लाभ मिल सकेगा। रोजगार के साधन विकसित हो सकेंगे।
महिलाओं ने बताया:
किशनगंज से बोरी और बोरा बनाने का कच्चा माल अन्य राज्यों में भेजा जाता है। जिससे किसानों को अच्छी कीमत और जिला के स्थानीय लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। किशनगंज में फैक्ट्री लगने से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।
महिला संवाद कार्यक्रम में गौरतलब है कि जागरूकता रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकरी पर आधारित वीडियो कार्यक्रम के दौरान दिखाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे योजनाओं की जानकरी युक्त लीफलेट भी बांटे जा रहे हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम में टेढ़ागाछ प्रखंड के डाकपोखर पंचायत की सुजाता कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर वे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही हैं. इससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल रही है।
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं खुल कर अपनी बातें रख रही हैं।बेबाकी से वे अपने विचार व्यक्त कर रहीं हैं। विभिन्न ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में, गांव – टोलों की स्थानीय आकांक्षा, समस्या सामने आ रही हैं। मंगलवार को भी महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।























