संजय कुमार संवाददाता पलासी / अररिया
पलासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रस्तावित ऐतिहासिक सभा को लेकर भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस सभा को सफल बनाने हेतु अररिया लोकसभा से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया और सरपंचों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार हेतु अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय मंडल ने जहानपूर गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मिथिला और कोसी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोसी-मेची परियोजना के तहत नेपाल बैरेज से बालू गाद की सफाई, बिजली उत्पादन सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मखाना उत्पादन, कृषि आधारित उद्योग, और बाढ़ राहत स्थायी समाधान को लेकर बड़ी घोषणाएं संभावित है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि विकास के नए युग की शुरुआत होगा।वहीं भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता दयानंद चौधरी एवं अन्य ने सभी प्रतिधियों का बुके,पुष्प एवं अंग वस्त्र
लेकर सम्मान किया ।
बैठक में अजय झा,संजय यादव मुखिया,अमर सिंह जिप सदस्य,शोभा बिश्वास ,लक्ष्मी ठाकुर,संजीव यादव,मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर,रामानंद साह,मो अली,सुजित झा, शंकर यादव,रीतेश यादव,दीपक कुमार मयानंद मंडल ,श्रवण यादव,एवं बौकाई ऋषिदेव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ हीं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत से प्रतिनिधि स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे लोगों को रैली में शामिल करने के लिए गांव-गांव, टोले-टोले जाकर आमंत्रण दें।
पार्टी का लक्ष्य है कि मधुबनी की धरती से प्रधानमंत्री का संदेश सीधा जनता तक पहुंचे। सांसद प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा अररिया ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर कमर कस ली है। अब यह महज एक रैली नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, राजनीतिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बनती जा रही है






















