नज़रिया न्यूज़ (रूबी बिनीत), अररिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) अररिया अन्तर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक की छात्रा सुश्री मोनार्वी श्रीवास्तव को एक माह का इंटर्नशिप करवाया जा रहा है।
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रा मोनार्वी श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर अपना अध्ययन करेंगीं व उसके संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगीं। 
इस अवधि में इनके द्वारा जिला विधिक सेवा प्रधिकार अररिया के कार्यालय के कार्य, मध्यस्थता केंद्र में चलने वाले मध्यस्थता कार्य एलएडीसी के द्वारा प्रदान किए जाने वाले लीगल एड का कार्य, प्रबंध कार्यालय, लीगल सर्विस क्लीनिक के कार्यों में अपना योगदान देते हुए इनके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
इसी दिशा में सोमवार को छात्रा मोनार्वी श्रीवास्तव मध्यस्थता केंद्र आकर ट्रेंड मेडिटर्स विनीत प्रकाश व नीरज प्रसाद के साथ बैठकर मध्यस्थता मे होने वाले कार्यवाहियों से अवगत हुई।
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा बतलाया गया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत जेल लीगल एड क्लिनिक का विजिट तथा अन्य संस्थानों का भी विजिट करवाया जायेगा ताकि इंटर्नशिप कर रही छात्रा मोनार्वी श्रीवास्तव
को एक विस्तृत जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के संबंध में प्राप्त हो सके।
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा बतलाया गया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम शिक्षा के एक अहम भाग होता है साथ ही वोे इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर वो भविष्य में इससे जुरकर जरुरत मंदों को ममद पहुचाने में अपना योगदान दे सकेंगें।






















