• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
गोरखपुर -जो विकास नहीं कर सकते, जाति मत पंथ मजहब क्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर सकते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर -जो विकास नहीं कर सकते, जाति मत पंथ मजहब क्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर सकते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

April 20, 2025
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

July 5, 2026
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

July 4, 2026
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

July 2, 2026
जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

जोगबनी – भारत-नेपाल सीमा जोगबनी पर नेपाल साइड के दुकानदारों का विरोध, नेपाल बैरियर बंद कर किया प्रदर्शन।

July 2, 2026
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार

July 1, 2026
बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

बिहार में मत्स्य क्रांति को नई दिशा देगा कृषि अनुसंधान परिषद पटना एवं कॉफेड का ऐतिहासिक समझौता

July 1, 2026
अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अररिया – अररिया मुख्य शाखा में भारतीय स्टेट बैंक का 71वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

July 1, 2026
ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

ढैंचा है मृदा का रक्षक : श्री हरि सहनी

July 1, 2026
सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

June 30, 2026
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने कुर्साकांटा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने कुर्साकांटा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

गोरखपुर -जो विकास नहीं कर सकते, जाति मत पंथ मजहब क्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर सकते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Office Araria
April 20, 2025
0
गोरखपुर -जो विकास नहीं कर सकते, जाति मत पंथ मजहब क्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर सकते हैं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 57

= भाजपा से पहले की सरकारों के कार्यकलापों की मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

= पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर जनजाति भुखमरी के शिकार होते थे
= बुन्देलखण्ड में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था
= जब एक सकारात्मक सोच बनती है, तभी विकास आगे बढ़ता है: योगी आदित्यनाथ

=जिनके पास रोजगार नहीं है, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास डबल इंजन सरकार कर रही है: योगी आदित्यनाथ

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्योरो नजरिया न्यूज गोरखपुर-19 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में 1498 करोड़ रुपये लागत की 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।जन कल्याण योजनाओं के जरुरतमंदों को टूलकिट, प्रतीकात्मक चेक व चाभी, प्रमाण पत्र, लैपटॉप तथा 05 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बच्चों का अन्नप्राशन तथा महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया। विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। जो लोग विकास नहीं कर सकते वे लोग जाति, मत, पंथ, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न भिन्न कर सकते हैं।

भाजपा के पहले की सरकारों के कार्यकलापों को मुख्यमंत्री दी कठघरे में खड़ा किया

मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:वर्ष 2017 के पहले का प्रदेश और वर्ष 2014 के पहले का भारत भ्रष्टाचार के आतंक में डूबा हुआ था। विश्वास का वातावरण नहीं था, नौजवान भटक रहा था, नक्सलवाद और आतंकवाद देश की सुरक्षा को चुनौती दे रहा था। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम एक नया भारत देख रहे हैं।
आज का भारत विकास के नित नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज के भारत ने आतंकवाद व नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के साथ जो कार्य प्रारम्भ किया, वह सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच कर दुनिया के सामने मॉडल बना है। विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय स्थापित करते हुए नया भारत 140 करोड़ भारतवासियों के जीवन में परिवर्तन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने कहा: प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नये भारत का नया उत्तर प्रदेश और नये उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर दुनिया के सामने है। नये उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसानों का सम्मान है। नारी गरिमा तथा व्यापारियों की सुरक्षा व नौजवानों के रोजगार की गारण्टी भी नये उत्तर प्रदेश में है।
मुख्यमंत्री ने कहा:
विगत 08 वर्षों के इस विकास यात्रा को आपने बदलते हुए परिवेश में देखा है। नौजवानों को मिलने वाली नौकरियों, बेटियों और बहनों को मिलने वाली सुरक्षा तथा अन्नदाता किसानों के जीवन में होने वाले परिवर्तन को देखा है। वर्ष 2017 से पहले गोरखपुर में विद्युत आपूर्ति कम होती थी। शहर में 05 घण्टे और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में रोटेशन में विद्युत आपूर्ति होती थी। आज 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति हो रही है। पहले गोरखपुर से बड़हलगंज पहुंचने में 03 घण्टे लगते थे। आज मात्र 45 मिनट में बड़हलगंज से गोरखपुर आ सकते हैं। पहले भटहट से गोरखपुर आने में 01 घण्टा लगता था। आज भटहट से गोरखपुर के लिए 4-लेन सड़क बन गई है। भटहट में आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। यह परिवर्तन एक सकारात्मक सोच के कारण ही हो पाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ;
पहले यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। लोगों को इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू जैसी अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता था। गोरखपुर के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। नौजवान पलायन को मजबूर था। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर जनजाति भुखमरी के शिकार होते थे। बुन्देलखण्ड में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। बेटी व बहन घर से बाहर निकलने तथा व्यापारी व्यापार करने में असुरक्षा महसूस करता था। आज उत्तर प्रदेश माफिया, गुण्डा, दंगा मुक्त हो गया है। ‘एक जनपद-एक उत्पाद’, ‘एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज’ पर कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा :
वर्ष 2017 से पहले भूमि के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण और किसानों के मध्य संघर्ष होता था। हमने उनकी समस्याओं का समाधान किया। आज गरीबों के लिए मकान बन रहे हैं। फर्टिलाइजर कारखाना, सैनिक स्कूल, पिपराइच की चीनी मिल पुनः प्रारम्भ हो गई है। गोरखपुर में सड़कों का नया जाल बिछ चुका है। लखनऊ, वाराणसी, नेपाल, कुशीनगर और देवरिया को 4-लेन की कनेक्टविटी के साथ जोड़ा गया है। आज गोरखपुर एयर कनेक्टिविटी के साथ जुड़ चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा :
आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है, यह परियोजनाएं गोरखपुर की सभी 09 विधानसभाओं के लिए हैं। पहले कोई सोचता था कि गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना फिर से प्रारम्भ होगा। गोरखपुर में एम्स आएगा, गोरखपुर से 14-14 फ्लाइटें चलेंगी। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनेगा, आयुष विश्वविद्यालय बनेगा।

गोरखपुर -उत्तर प्रदेश -परियोजनाएं 25 करोड़ जनता के पैसे से शिलान्यास की गई हैं,उसकी क्वालिटी ठीक हो, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी यह देखना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

पिपराइच की चीनी मिल, बड़हलगंज में होम्योपैथिक कॉलेज चल पाएगा। कोई सोचता था कि गीडा में उद्योग आएंगे। गोरखपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस-वे आएगा, लेकिन आज यह सब हकीकत है। पहले कोई सोचता भी नहीं था कि रामगढ़ताल झील का रूप लेगा, आज यह हकीकत में एक विश्वस्तरीय झील है। यह झील गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नेपाल तथा बिहार के लोगों के लिए पयर्टन के आकर्षण का केन्द्र बनी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा :
जब एक सकारात्मक सोच बनती है, तभी विकास आगे बढ़ता है। आज गोरखपुर का विकास देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि यह वही गोरखपुर है, जो पहले था। आज कोई भी वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा सहारनपुर तथा अन्य तमाम जनपदों में जाता है तो कहता है कि विकास हुआ है। आज उत्तर प्रदेश नई पहचान बना रहा है। बेटियां बिना भय के स्कूल जा रही हैं, नौजवान स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर रहा है, यही परिवर्तन है। आज नये उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। नये उत्तर प्रदेश में स्थानीय हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सुचारू ढंग से संचालित हो रही हैं। स्ट्रीट वेण्डरों के लिए भी एक नई योजना आयी है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरित की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नये उत्तर प्रदेश में कोई भूखा नहीं मर सकता। आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। कुछ ही दिनों में जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डबल इंजन सरकार एक नए कार्यक्रम को लेकर आ रही है। हर ग्राम पंचायत में ऐसे परिवार, जो किसी कारणवश शासकीय योजनाओं से वंचित रह गये हैं, उनका सर्वे कराया गया है। उन सभी को अपने-अपने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। जिसके पास मकान नहीं है, उनको पक्का मकान मिलेगा। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें आयुष्मान कार्ड प्राप्त होगा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें राशन कार्ड मिलेगा। जिन पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा। जिनके पास रोजगार नहीं है, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास डबल इंजन सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो परियोजनाएं बन चुकी हैं, उनमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पैसा लगा है। उस पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा। जिस कार्य के लिए जितना पैसा स्वीकृत है, वह पैसा उसी कार्य के लिए खर्च हो, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। हम उन्हें उसी प्रकार की व्यवस्था के साथ जोड़ें। जिन परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, उसकी क्वालिटी ठीक हो, यह स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी देखना चाहिए। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था की भी निगरानी होनी चाहिए। कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से हो, तभी लम्बे समय तक इन योजनाओं का लाभ जनता-जनार्दन को प्राप्त होता रहेगा।
इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
ज्ञातव्य है कि लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में बांसगांव में कौड़ीपुर-गजपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, रामगढ़ताल परियोजना के आंतरिक मार्ग का 4-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बांसगांव में 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय भवन, गोरखपुर सीवरेज योजना जोन-सी-2 (प्रथम चरण), भोलाराम मस्करा इण्टर कॉलेज में ग्रामीण स्टेडियम, कैम्पियरगंज मुख्य चौराहे से मोदीगंज तक आर0सी0सी0 नाला, स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कॉलेज में नवीन भवन, छात्रावास एवं आवास, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर पवेलियन, बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में स्टोर रूम, नगर पंचायत घघसरा, पीपीगंज एवं उरुवा बाजार में कार्यालय भवन शामिल है।
इसी प्रकार शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में कलेक्ट्रेट भवन, भजन संध्या स्थल, भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के चैनेज 25.200 से चैनेज 41.330 के मध्य 2-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, जगतबेला-डोमिनगढ़ रेलखण्ड के कि0मी0 509/8-9 पर रहमतनगर-माधवपुर मार्ग पर रेल उपरिगामी सेतु, बैरियाखास में राप्ती पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिला अस्पताल का विस्तारीकरण, राजकीय मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेण्टर का उच्चीकरण, 100 बेड तक क्षमता विस्तार, राजकीय पॉलिटेक्निक में अवस्थापना सुविधाओं का विकास, बढ़या मार्ग पर बी0एस0एन0एल0 टावर से गोड़वारी पुल पंचगांवा मोड़ तक नाला, कैम्पियरगंज एवं खजनी तहसील में आवासीय भवन, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रावास शामिल है।
इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

by Office Araria
July 5, 2026
0

पलासी (अररिया), 5 जुलाई। संजय कुमार। पलासी थाना क्षेत्र के मेहरू चौक के समीप रविवार की शाम एक बुजुर्ग पर चाकू...

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

by Office Araria
July 5, 2026
0

नजरिया न्यूज़,महलगांव। जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। महलगांव थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

July 5, 2026
अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद

July 5, 2026
समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान

July 4, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पलासी – मेहरू चौक के पास बुजुर्ग पर चाकू से हमला, आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • अररिया/महलगांव – महलगांव में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, बायोमैट्रिक मशीन, फिंगर प्रिंट व मोबाइल बरामद
  • समस्तीपुर – एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध चला व्यापक अभियान
  • कुर्साकांटा – कुर्साकांटा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 26 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In