संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे को लेकर राजस्व अधिकारी विदिशा सिंह के देखरेख में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस जनता दरबार में अलग-अलग जगहों से आए हुए कुल सात मामलों की सुनवाई की गई है वहीं
राजस्व अधिकारी विदिशा सिंह ने कहा कि वांछित साक्ष्य के अभाव में मामलों का निष्पादन नहीं हो पाया है वहीं उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों के वादी एवं प्रतिवादी को वांछित साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में बुलाया गया है गया है वहीं इस अवसर पर अंचल निरीक्षक पवन पंडित और संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे इस जनता दरबार में आए हुए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा और राजस्व अधिकारी ने उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है वहीं राजस्व अधिकारी विदिशा सिंह ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निपटारा करना है और वे इस दिशा में काम कर रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मामलों के लिए आवश्यक साक्ष्य लेकर आएं ताकि उनका निपटारा किया जा सके






















