समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित शनिवार को अहले सुबह महाकाल दल के कार्यकर्ताओं ने पशु तस्कर द्वारा ले जा रहे दर्जनों पशु से भरा ट्रक को लोगों ने पकड़कर महनैया गोशाला लाया।जहां दर्जनों बेहोशी की हालत में पशुओं को काफी मशक्कत से ट्रक से उतारा गया।जहां एक पशु की ट्रक पर ही मौत हो चुकी थी।
महाकाल दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौ तस्करों की गाड़ी गुजरने की सूचना मिली थी।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अहले सुबह 4 बजे 36 पशु से भरा ट्रक को पकड़ कर महनैया गौशाला लाया गया है। एनएच 28 पर लगभग 3 घंटा जाम रहा। इस दौरान न ही प्रशासन, न ही पशु चिकित्सक कोई सुधि लेने तक नहीं आया।
वरीय अधिकारियों से कर रहे शिकायत, अगर पशु चिकित्सक गोशाला नहीं पहुंचे तो दर्जनों पशुओं का इलाज के अभाव मे जा सकती है जान।
वंही लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।वंही इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि जिला पशुपालन विभाग से बात किया गया है।सभी पशुओं को जिला के कल्याणपुर भेजा जा रहा है। आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...














