समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के पगरा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक को पिट पिट कर हत्या कर दिया।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पगरा चौक स्थिति मृतक के शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।मृतक की पहचान
पगरा पंचायत के वार्ड 12 निवासी अरुण राय के पुत्र मणिकांत कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई।मृतक के परिजनों ने बताया कि गत गुरुवार की शाम को जमीनी विवाद को लेकर गांव के कतिपय लोगों ने आकर लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की हालत बिगड़ते देख सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
जिसका समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज इलाज के दौरान मौत हो गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की लगातार मांग कर रहे थे।इधर सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।राहगीरों ने मार्ग बदलकर जाते हुए देखे गए।
वंही सड़क जाम की सूचना पर थाने की पुलिस एसआई रंजीत कुमार सिंह ने दलबल के साथ पहुंच कर आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।और आगे की कार्रवाई में जुट गए।साथ ही सड़क जाम समाप्त कराया।सड़क जाम समाप्त होते ही आने जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।वंही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
अररिया – फारबिसगंज में दिनदहाड़े दोहरी हत्या से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर...




















